Saturday, June 06 2026

विधायक अजीत कुमार ने एनटीपीसी कांटी के परियोजना प्रमुख के साथ की बैठक, हुआ भव्य स्वागत

FIRSTLOOK BIHAR 17:44 PM बिहार

विधायक अजीत कुमार ने इस दौरान स्थानीय कामगारों के कई समस्याएं व सीएसआर से होने वाले खर्च पर की विस्तृत रूप से चर्चा

एनटीपीसी कांटी के आवासीय परिसर स्थित आईबी में स्थानीय विधायक सह पूर्व मंत्री ई. अजीत कुमार ने एनटीपीसी के नये परियोजना प्रमुख एवं अन्य अधिकारियों के साथ बैठक किया इस दौरान बैठक में विधायक अजीत कुमार ने एनटीपीसी में कार्यरत श्रमिकों के कई समस्याएं एवं सीएसआर के मद से स्थानीय स्तर पर होने वाले खर्च के मामले व अन्य जनसमस्याओं पर विस्तृत रूप से अधिकारियों के साथ चर्चा किया विधायक अजीत कुमार के एनटीपीसी के आईबी पहुंचने पर नये परियोजना प्रमुख पंकज कुमार गुप्ता समेत उपस्थित अन्य अधिकारियों ने उनका पुष्प गुच्छ, पौधे व अंग वस्त्र देकर स्वागत किया



इस दौरान अधिकारियों ने श्री कुमार को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा बताए गए सभी बातें को त्वरित संज्ञान में लेकर उसका निदान किया जाएगा



इस मौके पर परियोजना प्रमुख पंकज कुमार गुप्ता, एनटीपीसी के जीएम ओएनएडम डी. के. पीढ़ी, जीएम मेंटेनेंस उमेश कुमार, एजीएम आईटी पीएआर देव वर्मा, एजीएम सिनिएंडम तन्मय आचार्य, एजीएम एचआर महेश कुमार सुथार, एजीएम यूटिलाइजेशन आनंद कुमार झा, डीजीएमएचआर संजीत कुमार, पीआरओ चन्द्र प्रकाश समेत कई थे



Related Post