विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर HDFC बैंक CSR परिवर्तन के सहयोग से निर्देश संस्था द्वारा संचालित सर्वांगीण ग्रामीण विकास कार्यक्रम में कांटी प्रखंड के पानापुर हवेली पंचायत भवन पर बैंक कर्मचारी सहभागिता सह जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में जन जागरूकता के लिए गाव के किशोरी बच्ची एवं HDFC बैंक के कर्मचारियों के द्वारा संयुक्त रूप से रैली का किया गया. रैली को श्रीमती रीना कुमारी, जिला परिसद सदस्य, श्री अविनाश कुमार शाखा प्रबंधक HDFC बैंक काँटी, श्री शुभम कुमार सहायक प्रबंधक HDFC बैंक, ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया. साईकिल रैली पानापुर हवेली से प्रारंभ होकर हिछड़ा, शेरपुर एवं मुबारकपुर होते हुए पानापुर पंचायत भवन पर प्रकृति, जलवायु एवं भविष्य आधारित जन जागरूकता सभा में बदल गया. जागरूकता सभा का प्रारंभ अविनाश कुमार शाखा प्रबंधक HDFC बैंक काँटी, शुभम कुमार सहायक प्रबंधक HDFC बैंक श्रीमती प्रियंका कुमारी, मुखिया, पानापुर हवेली एवं निर्देश संस्था के डॉ. सत्येन्द्र कुमार सिंग्के संयुक्त कर कमलों से दीप प्रज्वलित कर किया गया. प्रकृति, जलवायु एवं भविष्य आधारित जागरूकता कार्यक्रम में बैंक कर्मचारी एवं प्रतिभागी के बीच क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. क्वीज प्रतियोगिता विजेता प्रतिभागी को सुहानी कुमारी, दुर्गेश कुमार, अनुष्का राज सहित 10 लोगों को पुरस्कार दिया गया. किशोरी बालिका द्वारा पेड़ बचाओ पेड़ लगाओ आधारित नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति की गयी. जिसमें कोमक कुमारी, दिब्या कुमारी अंशु कुमारी माहि कुमारी ने भाग लिया. इस अवसर पर संस्था के सचिव द्वारा सभी को प्रक्रति बचकने के प्रयासों के साथ जलवायु परिवर्तन के प्रभाव एवं मानव जीवन के भविष्य पर विस्तार से सन्देश दिया गया. उन्होंने ने सभी को आशिक से अधिक पेड़ लगाने एवं खेतों में केचुआ खाद इस्तेमाल के लिए प्रेरित किया. इस अवसर पर पर्यावरण सुरक्षा सम्बंधित शपथ श्रीमति रम्भा सिंह द्वारा पेड़ बचाओ, पेड़ लगाओ शपथ दिलाया गया. सभी प्रतिभागियों ने इसी संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया.