Saturday, June 13 2026

पूर्व प्राचार्य व प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ. श्यामा चरण प्रसाद का निधन, बीआरएबीयू और एलएस कॉलेज में शोक की लहर

FIRSTLOOK BIHAR 17:55 PM बिहार

बीआरएबीयू के पूर्व विज्ञान संकायाध्यक्ष और लंगट सिंह कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. श्यामा चरण प्रसाद का आज सुबह आकस्मिक निधन हो गया उनके निधन की खबर से विश्वविद्यालय प्रशासन, शिक्षा जगत और छात्र-छात्राओं में शोक की लहर दौड़ गई है

डॉ. श्यामा चरण प्रसाद भौतिकी और इलेक्ट्रॉनिक्स विषय के मूर्धन्य विद्वान थे



वे बीआरएबीयू के पीजी भौतिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के विभागाध्यक्ष के पद पर भी लंबे समय तक रहे





कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय ने डॉ. श्यामा चरण प्रसाद के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है कुलपति प्रो. राय ने कहा, डॉ. श्यामा चरण प्रसाद जी का जाना शिक्षा जगत, विशेषकर हमारे विश्वविद्यालय के लिए एक अपूरणीय क्षति है वे एक असाधारण शिक्षाविद् और भौतिकी व इलेक्ट्रॉनिक्स के इनसाइक्लोपीडिक ज्ञाता थे उनका संपूर्ण जीवन शिक्षा और शोध को समर्पित रहा

लंगट सिंह कॉलेज की प्राचार्या प्रो. कनुप्रिया ने पूर्व प्राचार्य डॉ. श्यामा चरण प्रसाद के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे कॉलेज परिवार के लिए एक अत्यंत दुखद क्षण बताया उन्होंने कहा एलएस कॉलेज के विकास में और यहाँ अकादमिक स्तर को ऊंचाइयों पर ले जाने में ऐतिहासिक योगदान रहा है, जिन्होंने पीढ़ियों का मार्गदर्शन किया शोक व्यक्त करने वालों में प्रो. टीके डे, बीएन कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राजकिशोर प्रसाद, डॉ नवीन कुमार, डॉ राजीव कुमार, डॉ स्वीटी सुप्रिया, डॉ विनीत कुमार,डॉ नीरज कुमार, जितेंद्र मोहन, अनिल ठाकुर आदि शामिल रहे



Related Post