Sunday, September 13 2026

खरीफ महोत्सव में जैविक खेती व आधुनिक तकनीक पर जोर

FIRSTLOOK BIHAR 17:57 PM बिहार

मुशहरी प्रखंड स्थित जिला क़ृषि कार्यालय के पास आत्मा (ATMA) द्वारा आयोजित खरीफ महोत्सव कार्यक्रम में डीडीसी,जिले के कृषि अधिकारियों, वैज्ञानिकों एवं किसान सलाहकारों की उपस्थिति में किसानों को आधुनिक एवं जैविक खेती के प्रति जागरूक किया गया कार्यक्रम में मुजफ्फरपुर नगर आयुक्त, उप नगर आयुक्त, जिला कृषि पदाधिकारी सहित जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए किसान सलाहकार एवं किसान मौजूद रहे

कार्यक्रम के दौरान कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को खरीफ फसलों की उन्नत किस्मों, आधुनिक तकनीक तथा जैविक खेती के लाभों की विस्तार से जानकारी दी



वैज्ञानिकों ने कहा कि रासायनिक खादों के अत्यधिक उपयोग से भूमि की उर्वरा शक्ति प्रभावित हो रही है, इसलिए किसानों को जैविक खेती की ओर बढ़ना चाहिए



इससे उत्पादन के साथ-साथ मिट्टी की गुणवत्ता भी सुरक्षित रहेगी

जिला कृषि पदाधिकारी ने किसानों को आधुनिक तकनीक आधारित खेती अपनाने की अपील करते हुए कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए लगातार नई योजनाएं चला रही है उन्होंने किसान सलाहकारों को निर्देश दिया कि अधिक से अधिक किसानों का फॉर्मर आईडी (Farmer ID) बनाया जाए, ताकि किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके

कार्यक्रम में खाद की उपलब्धता को लेकर भी चर्चा की गई जिला कृषि पदाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि जिले में डीएपी खाद की कोई कमी नहीं है यदि किसी दुकान पर खाद की कालाबाजारी या अधिक कीमत वसूलने की शिकायत प्राप्त होती है, तो संबंधित दुकानदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी उन्होंने किसानों से अपील की कि किसी भी प्रकार की शिकायत होने पर तुरंत विभाग को सूचित करें

खरीफ महोत्सव के दौरान किसानों को धान, मक्का एवं अन्य खरीफ फसलों की उन्नत खेती की जानकारी दी गई कार्यक्रम में मौजूद किसान सलाहकारों एवं किसानों ने भी कृषि संबंधी समस्याओं और सुझावों को अधिकारियों के समक्ष रखा

अंत में किसानों को खेती में नई तकनीकों को अपनाकर उत्पादन बढ़ाने का संदेश दिया गया

Related Post