Friday, June 12 2026

कांटी का प्रगति ही मेरा है पहचान : अजीत कुमार

FIRSTLOOK BIHAR 05:44 AM बिहार

अगले 5 वर्षों में विकास के मानचित्र पर जिला में कांटी सबसे दिखेगा ऊपर

गरीबों को उनका वाजिब हक मिले यह हमारी है प्राथमिकता में

कांटी विधानसभा क्षेत्र का प्रगति ही मेरा पहचान है अगले 5 वर्षों में विकास के मानचित्र पर जिले में कांटी सबसे ऊपर दिखेगा गरीबों का उनका वाज़िब हक मिले यह हमारी पहली प्राथमिकता में रही है, इस दिशा में हम लगातार कार्य भी कर रहे हैं



उक्त बातें गुरुवार को कांटी क्षेत्र के गोदाई फुलकाहा पंचायत के मनपुरा व शेरूकाही पंचायत के सोतिभेड़ियाही में नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन करते हुए स्थानीय विधायक सह पूर्व मंत्री ई. अजीत कुमार ने कही





इस मौके पर श्री कुमार ने दोनों जगहों के पंचायत सरकार भवन को स्थानीय जनता को समर्पित किया विधायक अजीत कुमार ने कहा कि क्षेत्र के पंचायत के लोगों को अब स्थानीय स्तर पर पंचायत सरकार भवन में एक ही छत के नीचे सरकारी सभी कार्य संपन्न होंगे और उन्हें स्थानीय स्तर पर ही सभी तरह की सुविधा मिलेगी उन्होंने कहा कि सबका सम्मान व प्रतिष्ठा देना उनका पहली प्राथमिकता में हमेशा से रहा है और सभी के कार्य को गति देने की संकल्प को वे लगातार पूरा कर रहे हैं क्षेत्रीय विधायक अजीत कुमार ने कहा कि कांटी विधानसभा क्षेत्र के कई पंचायत में पंचायत सरकार भवन का निर्माण हुआ है , उक्त सम्बंधित पंचायत भवन में जनता का कार्य तेजी से हो इसके लिए समारोह पूर्वक कार्य का शुरूआत किया जा रहा है उन्होंने कहा कि संबंधित पंचायत के जनता के हर सरकारी कार्य को पंचायत सरकार भवन में ही सरकारी कर्मी बैठकर निष्पादन करेंगे एवं उन्होंने कहा कि जो कर्मी पंचायत सरकार भवन में नहीं बैठेंगे तो उनके विरुद्ध कार्रवाई भी होगी वहीं, उन्होंने कहा कि जिस पंचायत में पंचायत सरकार भवन नहीं बना है , मैं उन पंचायत में प्राथमिकता के आधार पर पंचायत सरकार भवन बने इसके लिए प्रयास कर रहा हूं एवं सफलता भी प्राप्त हो रही हैं विदित हो कि इन दोनों पंचायत भवन के निर्माण के लिए सरकार के द्वारा 6 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है यहां पंचायत सरकार भवन में कार्य करने वाले कर्मचारियों को आवास का भी सुविधा मिलेगा इस अवसर पर मुखिया संगीता कुमारी, जनकदेव सहनी, सरपंच संजय तिवारी, पूर्व मुखिया सुदर्शन मिश्रा, पूर्व सरपंच नीरज मिश्रा, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि कौशल दुबे, बबलू ठाकुर, वार्ड सदस्य लखिन्द्र कुमार, पंच राहुल कुमार, सुबोध पासवान, सच्चिदानंद शर्मा, मुक्तेश्वर मिश्रा, ब्रजभूषण मिश्रा, सुरेश मिश्रा, लालबाबू मिश्रा, संजय ठाकुर , वीरेंद्र कुमार, बलिराम शर्मा, विकास पांडे, गुड्डू सिंह, लालबाबू कुमार, प्रमोद मिश्रा, अजय तिवारी, अजीत कुमार, अमरेश ठाकुर, केशव तिवारी, राकेश कुमार , अखिलेश ठाकुर, रंजन मिश्रा , सोनू कुमार समेत कई प्रमुख लोग उपस्थित थे



Related Post