Friday, June 12 2026

मृतक प्रिंस के परिजन से मिले क्षेत्रीय विधायक अजीत कुमार , दिया सांत्वना

FIRSTLOOK BIHAR 16:30 PM बिहार

श्री कुमार ने परिजन को अपनी ओर से किया आर्थिक मदद, कहा की इस दु:ख की घड़ी में हम पीड़ित परिवार के साथ है खड़े

कांटी क्षेत्र के मुस्तफापुर ग्राम निवासी सुनील साह के 6 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार का पानी में डूबने से गुरुवार को मौत हो गया था घटना की सूचना मिलने की उपरांत स्थानीय विधायक सह पूर्व मंत्री ई. अजीत कुमार देर रात मुस्तफापुर गांव पहुंचे, जहां परिजन से मिलकर उन्हें सांत्वना दिया तथा मौके पर अपनी ओर से आर्थिक मदद किया विदित हो कि सुनील साह काफी गरीब परिवार का व्यक्ति है, जो मजदूरी कर अपने परिवार का जीवन यापन चलाते हैं



बीते कल शाम नहाने के क्रम में उनके पुत्र प्रिंस कुमार की मृत्यु हो गई थी



इस घटना से पूरे मुस्तफापुर एवं आसपास के इलाके में दु:ख का माहौल व्याप्त हो गया था घटना की जानकारी मिलते विधायक श्री कुमार मुस्तफापुर गांव स्थित नया बाजार पहुंचे, जहां ग्रामीण एवं परिजनों से मुलाकात किया तथा घटना की जानकारी लिया उन्होंने मौके पर शोकाकुल परिवार को आर्थिक मदद करते हुए उन्हें भरोसा दिलाया कि इस दु:ख की घड़ी में विधायक उनके साथ खड़े हैं और आगे भी रहेगे इस अवसर पर पूर्व मुखिया अशोक पासवान ,मुखिया प्रतिनिधि राजेंद्र साह, रमेश कुमार कुशवाहा, अजय कुशवाहा, विजय राम, दिलीप कुशवाहा, शंभू प्रसाद , किशुन राम, शिव शंकर प्रसाद, कपिल देव साह ,रामविलास साह आदि प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता भी उपस्थित थे



Related Post