कराए जा रहे कार्यों में पुरी पारदर्शिता हो साथ ही विहित गुणवत्ता एवं तय विशिष्टियों के अनुरूप कार्य कराना सुनिश्चित करें ताकि आम-आवाम लाभान्वित हो सके उक्त बात स्थानीय सांसद -सह- अध्यक्ष, जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति(दिशा) देवेश चंद्र ठाकुर ने दिशा की बैठक में विभिन्न विभागों की समीक्षा के क्रम में कहीं उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में कोताही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी
सभी पदाधिकारी अपने दायित्व का निर्वहन पूरी प्रतिबद्धता के साथ करें
इसके पूर्व जिलाधिकारी सीतामढ़ी के द्वारा अध्यक्ष एवं सांसद शिवहर को एवं अन्य वरीय पदाधिकारियों के द्वारा उपस्थित अन्य जन- प्रतिनिधियों का स्वागत पौधा देकर किया गया
बैठक में जनप्रतिनिधियों के द्वारा निर्देश दिया गया कि विभिन्न प्रखंड मुख्यालयों में सामुदायिक शौचालय का निर्माण करना सुनिश्चित करें ताकि आम–आवाम को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेजहां शौचालय का निर्माण हो चुका है उसकी नियमित रूप से साफ सफाई होसमय –समय पर उसका मेंटेनेंस कार्य कराया जाय
वहीं सीतामढ़ी टाउन में महिलाओं के लिए सार्वजनिक शौचालय निर्माण की समीक्षा के क्रम में नगर आयुक्त के द्वारा बताया गया कि एक पिंक सार्वजनिक शौचालय बनाने की दिशा में कार्रवाई की जा रही है निर्देश दिया गया कि शहर में इसकी संख्या बढ़ाई जाय शहर में नियमित तौर पर साफ –सफाई कार्य को लेकर नगर आयुक्त को निर्देश दिया गयानगर आयुक्त के द्वारा जानकारी दी गई कि 36 टीपर की खरीदारी की जा रही है इसे कचरा उठाव और आसान हो जाएगा निर्देश दिया गया कि शहर में नियमित तौर पर कचरा उठाया जाए साथ ही जल–जमाव से निजात पाने की दिशा में ठोस कदम उठाना सुनिश्चित किया जाए
बैठक में माननीय जन प्रतिनिधियों के द्वारा इस बात को लेकर नाराजगी प्रकट की गई कि विकास के लिए जो योजनाएं लीं जाती हैं उनका अंचल अधिकारियों के द्वारा ससमय एनओसी प्राप्त नहीं हो पाता है इससे कार्य में अनावश्यक विलंब होता हैइस पर जिलाधिकारी ने अपर समाहर्ता को निर्देश दिया कि ऐसे सभी मामलों का एनओसी एक सप्ताह के अंदर दिलाई जाय