Sunday, June 14 2026

राज्य के कृषि मंत्री से मिले कांटी विधायक अजीत

FIRSTLOOK BIHAR 18:32 PM बिहार

कहा सुखार को देखते हुए कम पानी एवं कम समय में अधिक उपज देने वाले धान का अनुदानित बीज का आपूर्ति करे सरकार

कांटी विधायक व पूर्व मंत्री अजीत कुमार शनिवार को कृषि मंत्री से उनके कार्यालय में मुलाकात कर सुखाड़ को देखते हुए कम पानी एवं कम समय में अधिक उपज देने वाले धान का बीज मुजफ्फरपुर के किसानों को उपलब्ध कराने की मांग की है इस बाबत उन्होंने कृषि मंत्री को एक ज्ञापन भी सौपा है

श्री कुमार के द्वारा कृषि मंत्री को सौंप गए ज्ञापन में मुजफ्फरपुर में व्याप्त सुखाड़ की स्थिति , वर्षा नहीं होने के कारण अभी तक धान का विचरा नहीं लगने , सिंचाई के लिए लगाए गए सभी सरकारी स्त्रोत अनुपयोगी होने, एवं जल स्तर मे आई गिरावट पर विस्तृत चर्चा करते हुए उनसे मुजफ्फरपुर के मिट्टी पर कम पानी एवं कम समय में होने वाले धान का अनुदानित बीज सरकारी स्तर पर उपलब्ध कराने की मांग की है





श्री कुमार ने कृषि मंत्री से एराइज कंपनी का 6444 गोल्ड, पायनियर का 27 पी 31, एराइज कंपनी का तेज गोल्ड, शक्तिमान-5, डीकेसी 9080 बी को प्राथमिकता देने का भी आग्रह किया है



कृषि मंत्री ने श्री कुमार के इस सुझाव पर कार्रवाई करने का आश्वासन देते हुए कहा कि मैं विभाग के माध्यम से शीघ्र ही बीज के मामले में प्रतिवेदन प्राप्त कर त्वरित कार्रवाई करूंगा



Related Post