क्षेत्रीय विधायक अजीत कुमार के इस कार्यक्रम में पहुंचने पर सभापति दिलीप कुमार, नगर पार्षद विजय राम , नाथू पासवान समेत स्थानीय लोगों ने स्वागत किया
इस अवसर पर श्री कुमार ने स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि नाली निर्माण आज के परिवेश में काफी अति आवश्यक है इससे जनता को काफी लाभ पहुंचती है श्री कुमार ने सम्बंधित वार्डों के स्थानीय लोगों से आग्रह किया कि दोनों जगह बनने वाली नाली निर्माण कार्य के सतत निगरानी करें एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य संपन्न हो इस पर विशेष ध्यान दे साथ ही उन्होंने दोनों जगह के नाली निर्माण कार्य कराने वाले संवेदक को नाली निर्माण कार्य मानक के अनुरूप करने की सख्त हिदायत दिया एवं किसी तरह के गड़बड़ी पर जांचोपरांत कड़ी कार्रवाई करने की बात कहा विधायक अजीत कुमार ने कहा कि क्षेत्र में अब विकास के गाड़ी काफी तेजी गति से दौड़ने लगी है और सरजमीं पर दिखने भी लगी है उन्होंने कहा कि वे काम करने में विश्वास रखते हैं , कांटी विधानसभा क्षेत्र के महान जनता उनके विचार से पूरी तरह वाकिफ है ज्ञात हो की दोनों जगह बनने वाली नाली निर्माण कार्य की राशि लगभग एक करोड़ 15 लाख रुपए की है जो नगर विकास व आवास विभाग ने स्वीकृति दी है इस मौके पर पूर्व विधायक गुलाम जिलानी वारसी, सभापति दिलीप कुमार, उपसभापति अजय कुमार गुप्ता, नगर पार्षद विजय राम, नाथू पासवान, संतोष पासवान , संजय साह, शंभू राम, पार्षद प्रतिनिधि शंकर प्रसाद, विनोद सहनी, समेत मो. जमाल, नंदन महतो एवं स्थानीय सैकड़ों लोगों उपस्थित थे