योग स्वास्थ्य को शरीर से, शरीर को मन से, मन को बुद्धि से, बुद्धि को आत्मा से तथा आत्मा को अध्यात्म से जोड़ने का माध्यम है
योग के माध्यम से हम परिवार को समाज तथा समाज को राष्ट्र से जोड़ते हुए तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहें की भावना को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभा सकते हैं
शिविर में योगाभ्यास का संचालन योगाचार्य हिमांशु जी ने किया उन्होंने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराते हुए बताया कि नियमित योग शरीर को स्वस्थ, मन को शांत, बुद्धि को एकाग्र तथा जीवन को संतुलित बनाता है उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ एवं अनुशासित जीवन जीने की संपूर्ण जीवनशैली है
शिविर में सभी प्रतिभागियों को स्वास्थ्यवर्धक मोरिंगा (सहजन) टी का सेवन कराया गया विशेषज्ञों ने बताया कि मोरिंगा टी एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन, खनिज एवं आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर होती है यह रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, पाचन तंत्र को सुदृढ़ बनाने, शरीर में ऊर्जा बनाए रखने तथा समग्र स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में सहायक मानी जाती है योग के साथ पौष्टिक एवं प्राकृतिक आहार के महत्व पर भी विशेष बल दिया गया
इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी, मुजफ्फरपुर के सचिव उदय शंकर प्रसाद सिंह, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रविन्द्र प्रसाद सिंह, प्रख्यात कवि एवं साहित्यकार संजय पंकज, प्रो. अरुण कुमार, प्रो. विकास नारायण उपाध्याय , प्रज्ञा प्रवाह के प्रांत संयोजक विजय शाही, अनिल सिन्हा, रविनंदन सिंह, अनिल कुमार , कुंदन कुमार, योगाचार्य नंदिनी कुमारी तथा प्रणव विनीत सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे
सपोर्ट फाउंडेशन के अध्यक्ष रंगीश ठाकुर ने कहा कि संस्था का उद्देश्य योग, प्राकृतिक जीवनशैली और जन-जागरूकता के माध्यम से स्वस्थ एवं सशक्त समाज का निर्माण करना है उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने तथा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर इस जनआंदोलन से जुड़ने का आह्वान किया
कार्यक्रम का सफल संचालन संयोजक मनोज कुमार सिंह ने किया, जबकि सह-संयोजक आनंद भूषण एवं नरेंद्र चौधरी ने आयोजन की व्यवस्थाओं का कुशलतापूर्वक संचालन किया अंत में सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया