इस अवसर पर विधायक अजीत कुमार ने कहा कि नगर वासियों के बेहतर स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जिम की शुभारंभ की गई है
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जिम में और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो जाएंगी तथा इसे और विकसित किया जाएगा उन्होंने कहा कि अब स्थानीय लोगों को कम शुल्क पर आधुनिक सुविधाओं के साथ व्यायाम करने का अवसर मिलेगा, जिससे वे अपने स्वास्थ्य को बेहतर बना सकेंगे विधायक अजीत कुमार ने कहा कि जिम के शुरुआत होने से युवाओं, महिलाओं एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने वाले लोगों को काफी लाभ मिलेगा तथा उन्हें बेहतर फिटनेस सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध होंगी ज्ञात हो कि जिम का संचालित करने हेतु निविदा प्रक्रिया के माध्यम से किया गया है निविदा की अवधि दो वर्ष निर्धारित की गई है एवं यह निविदा मनोज कुमार को मिली है इस उद्घाटन समारोह के मौके पर नगर परिषद के सभापति दिलीप कुमार, उपसभापति अजय कुमार गुप्ता, पार्षद इनरदेव राम उर्फ पप्पू राम, संतोष पासवान, संजय साह, चंदन पांडेय, अशोक चौधरी समेत पूर्व मुखिया राजेश पांडे, पूर्व सरपंच नीरज मिश्रा, रामनाथ गुप्ता, शंकर प्रसाद , विनय झा, योगेंद्र साह, नंदन महतो, मनोज कुमार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे