Wednesday, June 24 2026

ललित नारायण मिश्र काॅलेज ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट में संस्थापना दिवस-सह-सेमिनार का आयोजन

FIRSTLOOK BIHAR 09:12 AM बिहार

मुजफ्फरपुर : ललित नारायण मिश्र कॉलेज ऑफ बिजनेस मैनेजमेन्ट, मुजफ्फरपुर में महाविद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष डा. जगन्नाथ मिश्र, (पूर्व मुख्यमंत्री, बिहार एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री) की 89वीं जयन्ती पर संस्थापक दिवस मनाया गया

इस अवसर पर महाविद्यालय प्रांगण में स्थित उनकी प्रतिमा पर नीतीश मिश्र, मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग तथा सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, बिहार सरकार सहित मुख्य वक्ता कुन्दन के. लाल, संस्थापक अध्यक्ष, विट्टी फाउन्डेशन, नवी मुम्बई, संस्था के निदेशक डा. मनीष कुमार, कुलसचिव डा. के.एस. शेखर, विभागाध्यक्षगण, शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारीगण और छात्र-छात्राओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया

बिहार के अग्रणी मैनेजमेन्ट एवं आई.टी. शिक्षा संस्थान की पहचान के साथ ललित नारायण मिश्र कॉलेज ऑफ बिजनेस मैनेजमेन्ट को यूजीसी रेग्यूलेशन 2023 के तहत ऑटोनोमस कॉलेज का दर्जा प्राप्त है



बिहार सरकार के सहयोग से इस महाविद्यालय में बिहार स्टार्ट-अप सेल भी स्थापित किया गया है



इन उपलब्धियों की आधारशिला डा. जगन्नाथ मिश्र ने इस प्रक्षेत्र में अपनी दूरदर्शी सोच के साथ सन् 1973 में महाविद्यालय की स्थापना की आज इस महाविद्यालय के हजारों पूर्ववर्ती छात्र-छात्राएँ देश-विदेश में विभिन्न सरकारी और निजी क्षेत्रों में अपनी प्रबंधन कौशल के साथ काम करते हुए महाविद्यालय के एलुमनाई पूल में जुड़े हैं

डा. जगन्नाथ मिश्र जैसे महामना को स्मरण करते हुए संस्थापक दिवस पर ट्रांसफॉर्मिंग बिहार थू ए.आइ. ड्राइविंग सस्टेनेबुल डेवलपमेन्ट एण्ड इनोवेशन संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें श्री नीतीश मिश्र, मंत्री, बिहार सरकार मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित थे संगोष्ठी के मुख्य वक्ता के तौर पर कुन्दन के. लाल, फाउण्डर, विट्टी रिसर्च फाउन्डेशन, नवी मुम्बई जो देश-विदेश में सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की विधाओं के विकास के क्षेत्र में अग्रणी है, आमंत्रित थे

महाविद्यालय के निदेशक डा. मनीष कुमार ने मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता का स्वागत किया एवं दीप प्रज्जवलन कर संगोष्ठी की औपचारिक शुरूआत की इसके उपरांत नीतीश मिश्र ने बिहार सरकार द्वारा लागू किये जाने वाले बिहार आई.टी. पॉलिसी की चर्चा करते हुए छात्र-छात्राओं को नये भारत-निर्माण का अमृत पीढ़ी बताया उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से बिहार सरकार जन सुविधाओं को सुनिश्चित करेगी इस दिशा में प्रशासनिक व्यवस्था, बेहतर निवेश, इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास पर सुचारू रूप से कार्य की पहल हो रही है

साथ ही महाविद्यालय के संस्थापक डा. जगन्नाथ मिश्र का नमन करते हुए श्री नीतीश मिश्र ने कहा कि उनकी दूरदृष्टि हीं थी कि प्रबंधन की उपयोगिता को देखते हुए 70 के दशक से ही प्रबंधन के अध्ययन का शुरूआत कर दिया गया था वो एक महान चिन्तक थे उन्होंने आगे आने वाले समय पर सोचा उसी तरह आज भी यह पहल की जानी चाहिए कि विद्यार्थियों को ए.आइ. से सम्बन्धित कौशल की विस्तृत जानकारी दी जाए उन्होंने ए.आइ. तकनीक के माध्यम और आर्थिक एवं सामाजिक विकास के पहलूओं को एकीकृत कर बिहार के सर्वांगीन विकास पर बल दिया सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री के नाते उन्होंने बिहार सरकार के द्वारा इस संबंध में उठाये जा रहे पहलूओं पर भी चर्चा की

विट्टी फाउन्डेशन के संस्थापक अध्यक्ष एवं निदेश श्री कुन्दन के. लाल ने अपने विचारों को रखते हुए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के भविष्य की संभावनाओं एवं चुनौतियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ए.आइ. का भविष्य अत्यंत क्रान्तिकारी एवं असीम संभावनाओं से भरा है, लेकिन इसके साथ ही गंभी सामाजिक, नैतिक और तकनीकी चुनौतियाँ भी जुड़ी हुई हैं जहाँ ए.आइ. एक तरफ स्वास्थ्य, शिक्षा एवं उद्योगों का कायाकल्प कर रहा है वहीं दूसरी तरफ रोजगार, निजी डेटा गोपनीयता और सुरक्षा के मोर्चे पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है उन्होंने आगे कहा कि ए.आइ. के लाभों को सुरक्षित रूप से अपनाने के लिए नवाचार और नियमन के बीच संतुलन बनाना अनिवार्य है

वैश्विक स्तर पर मानव-केन्द्रित ए.आइ. को बढ़ावा दिया जाना चाहिए जो मानवाधिकारों, मानव अस्तित्व, नैतिक मूल्यों और सतत् विकास के अनुकूल हो

सेमिनार में छात्र-छात्राओं ने अपनेशोध-पत्र प्रस्तुत किये जिनमें तीन सर्वोत्तम शोध पत्र को प्रस्तुत करने वाले वन्दना कुमारी, शहनाज आलम एवं अपर्णा प्रकाश को पुरस्कृत कर सम्मानित किया

Related Post