Friday, June 26 2026

जिलाधिकारी के निर्देश पर अवैध बालू खनन के खिलाफ कार्रवाई, दो ट्रैक्टर जब्त,तीन व्यक्ति के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज

FIRSTLOOK BIHAR 12:16 PM बिहार

मुजफ्फरपुर : जिलाधिकारी के सख्त निर्देश पर जिले में बालू के अवैध खनन एवं परिवहन के विरूद्ध छापेमारी अभियान लगातार जारी है इसी क्रम में मुसहरी थाना क्षेत्र के सलहा गांव के समीप बूढ़ी गंडक तटबंध पर अवैध रूप से बालू खनन एवं परिवहन की सूचना पर त्वरित कार्रवाई कर संयुक्त छापेमारी की गई कार्रवाई के दौरान अवैध बालू परिवहन में संलिप्त दो वाहनों को जब्त किया गया तथा तीन व्यक्ति जिसमे दो ड्राइवर एक लाइनर शामिल है



दोनो ट्रैक्टर मे प्रत्येक पर 100 CFT लदे अवैध बालू का प्रेषण किया जा रहा था



छापेमारी मे जिला खनन पदाधिकारी, खान निरीक्षक तथा मुसहरी थाना के सहायक अवर निरीक्षक शामिल थे जिलाधिकारी के निर्देश पर गठित टीम ने मुसहरी थाना अंतर्गत सलहा गांव से सटे बूढ़ी गंडक नदी तट पर छापेमारी अभियान चलाया गया जांच के दौरान पाया गया कि बिना वैध अनुमति के सफेद बालू का खनन कर उसका परिवहन किया जा रहा है मौके पर तीन ट्रैक्टर पकडा गया जिस पर मुसहरी थाना मे प्राथमिकी दर्ज की गई है उसमे से एक ट्रैक्टर भाग गया इसके बाद जब्त वाहनों एवं खनिज के संबंध में विस्तृत जांच की गई जांच में कुल 200 सीएफटी सफेद बालू के अवैध प्रेषण का मामला सामने आया सरकार के राजस्व की क्षति पहुंचाने तथा पर्यावरणीय संतुलन को प्रभावित करने वाले अवैध खनन को वकिसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा अवैध बालू खनन से न केवल सरकारी राजस्व को नुकसान होता है, बल्कि नदी तटों के कटाव, जलधाराओं के स्वरूप में परिवर्तन तथा पर्यावरण पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है इसी को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है और सूचना प्राप्त होते ही त्वरित कार्रवाई की जा रही है



Related Post