Wednesday, July 01 2026

कांटी नगर परिषद क्षेत्र में सवा करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले 3 योजनाओं का क्षेत्रीय विधायक अजीत कुमार ने किया शिलान्यास

FIRSTLOOK BIHAR 02:17 AM बिहार

दो नाला एवं एक बहुप्रतीक्षित कांटी से बहादुरपुर मार्ग में कार्य अब होंगी पूर्ण

कांटी नगर परिषद में मंगलवार को एक बार फिर से 3 कार्य की बड़ी सौगात मिली है नगर परिषद क्षेत्र के कांटी कोठिया वार्ड 13 कन्या मध्य विद्यालय के समीप से लोहार टोला तक बनने वाले नाला निर्माण कार्य का शिलान्यास क्षेत्रीय विधायक सह पूर्व मंत्री ई.अजीत कुमार ने किया यह नाला निर्माण कार्य लगभग 25 लाख रुपए की लागत से बनेगी



वहीं, वार्ड 22 कुशी हरपुर में लगभग 9 लाख रुपए की लागत से उपेंद्र ठाकुर के घर से संजीव ठाकुर के घर तक बनने वाले नाला निर्माण कार्य का शिलान्यास स्थानीय विधायक अजीत कुमार ने किया



इसके बाद क्षेत्रीय विधायक अजीत कुमार ने कांटी हाई स्कूल से बहादुरपुर मार्ग का शिलान्यास कर क्षेत्र के हजारों जनता को बड़ी सौगात दिया इस मौके पर संबंधित क्षेत्र के लोगों ने विधायक अजीत कुमार का फूल - माला से भव्य स्वागत किया इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री कुमार ने कहा कि कांटी नगर परिषद क्षेत्र में विकास की अनेकों कार्य बड़ी तेजी गति से हो रही है और छुटे हुए कार्य भी बड़ी जल्द संपन्न हो जाएगी श्री कुमार ने कार्य कराने वाले संवेदक को सड़क निर्माण कार्य मानक के अनुरूप करने का सख्त निर्देश दिया साथ ही स्थानीय जनता से अपील किया कि वे सड़क निर्माण कार्य की सतत निगरानी भी करें और किसी भी तरह की गड़बड़ी पर इसकी सूचना हमें दें उन्होंने कार्यक्रम के माध्यम से ही घोषणा किया कि कांटी नगर परिषद में बड़ी जल्द वृद्धा आश्रम व कांटी ब्लॉक परिसर में बड़े पार्क का निर्माण कार्य भी बड़ी जल्द होगी इसके लिए वे प्रयासरत है उन्होंने कहा कि क्षेत्र के जनता के आशीर्वाद से विधायक बनने के बाद लगातार क्षेत्र में जनकल्याणकारी व जनउपयोगी कार्य लगातार करवा रहे हैं श्री कुमार ने कहा कि कांटी हाई स्कूल से बहादुरपुर मार्ग में उनके ही कार्यकाल में ईट की सोलिंग हुई थी जो वही तक रह गई थी अभी चुनाव जीतने के बाद गोसाई टोला स्तिथ विषहर स्थान के समीप सम्मान समारोह में उन्होंने घोषणा किया था कि यह सड़क का जल्द निर्माण करवाएंगे जो आज वह अपने किए वादे पर अमली जामा पहना दिए है श्री कुमार ने कहा कि जर्जर सड़क होने के कारण लंबी आबादी वाले हजारों लोगों को लगभग 6 से 7 किलोमीटर घूम कर आना - जाना पड़ता था लेकिन अब उन्हें यह परेशानी दूर हो जाएगी नगर परिषद के सभापति दिलीप कुमार एवं उप सभापति अजय कुमार गुप्ता ने कहा कि विधायक अजीत कुमार के सहयोग से ही नगर परिषद में विकास कार्य काफी तेज गति से हो रही है

इस मौके पर नगर परिषद के सभापति दिलीप कुमार, उपसभापति अजय कुमार गुप्ता, नगर पार्षद इनरदेव राम उर्फ पप्पू राम, विजय राम, संजय साह, रुकमणी देवी, राम मोहन पासवान, राम कुमार मोनू, शंभू राम, संतोष पासवान, नाथू पासवान, पार्षद प्रतिनिधि रामनाथ गुप्ता, शंकर प्रसाद , पूर्व पार्षद श्रीराम पांडे, पूर्व मुखिया राजेश पांडे, जय सिंह, मिथुन पासवान , शिवेंद्र ठाकुर , प्रिंस ठाकुर, सोनू कुमार , बैजनाथ ठाकुर, साधु ठाकुर, रघुनाथ ठाकुर, गुड्डू साह ,अतुल कुमार , संतोष सिंह, श्री राम साह, राजेंद्र भगत, मदन प्रसाद कुशवाहा , विनय कुमार, उमेश भगत , मनोज कुमार गुप्ता, संजय साह, अनिल भगत संवेदक विकास कुमार समेत क्षेत्र के सैकड़ों लोगों उपस्थित थे एवं सभी ने विधायक श्री कुमार का आभार जताया

Related Post