Monday, July 06 2026

अगस्त के प्रथम सप्ताह में कांटी पधारेंगे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

FIRSTLOOK BIHAR 15:35 PM बिहार

मुख्यमंत्री विधायक अजीत कुमार के पिता ,शिक्षाविद स्वर्गीय गया चौधरी के प्रतिमा का अनावरण व जनसभा को करेंगे संबोधित

राज्य के पूर्व मंत्री व कांटी विधायक अजीत कुमार सोमवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से लोक सेवक आवास में मुलाकात किया इस दौरान श्री कुमार ने मुख्यमंत्री को कांटी आने का निमंत्रण दिया तथा उनसे कांटी के विकास से संबंधित कई अन्य मुद्दों पर विस्तृत चर्चा किया मुख्यमंत्री ने श्री कुमार के आग्रह को स्वीकार करते हुए आगामी अगस्त माह के प्रथम सप्ताह में कांटी आने की स्वीकृति दी





मुलाकात के दौरान श्री कुमार ने मुख्यमंत्री से कांटी थर्मल पावर में 500 मेगावाट का दो अतिरिक्त प्लांट लगाने हेतु केंद्र से अनुशंसा करने, कांटी तथा मड़वन को पश्चिमी अनुमंडल से हटकर पूर्वी अनुमंडल में जोड़ने ,कांटी क्षेत्र के महत्वपूर्ण सड़कों को जनहित में पी डब्लू डी से अधिग्रहण करा कर निर्माण कराने का आग्रह किया



मुख्यमंत्री ने श्री कुमार के सभी मांगों पर विचार करने का श्वसन दिया मुख्यमंत्री से मिलने के बाद विधायक श्री कुमार ने बताया की मुख्यमंत्री के कांटी दौर के क्रम में कांटी स्थित गया चौधरी वाचनालय में लगे प्रतिमा का उनके द्वारा अनावरण किया जाएगा एव अनावरण के उपरांत कांटी हाई स्कूल के मैदान में मुख्यमंत्री जनसभा को भी संबोधित करेंगे



Related Post