विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मियों ने आवेदनों की जांच कर कई मामलों का ऑन-द-स्पॉट निस्तारण किया, जबकि शेष आवेदनों को नियमानुसार कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया
इस अवसर पर विधायक ई. अजीत कुमार ने कहा कि सरकार की मंशा है कि आम लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी परेशानी के मिले सहयोग शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है, जिससे लोगों को सरकारी कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर नहीं लगाने पड़ें उन्होंने अधिकारियों को सभी लंबित मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया
मौके पर स्थानीय मुखिया मदीना खातून, अरविंद सिंह, दिनकर सिंह, राजेश सिंह, मनोज पंडित, शंभू राय, मो. नसरुद्दीन, नवल राय, नीरज कुमार समेत कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे