मुजफ्फरपुर : एलएनटी महाविद्यालय में आगामी अंतरराष्ट्रीय सेमिनार के सफल आयोजन को लेकर शुक्रवार को प्रेस वार्ता आयोजित की गई इस अवसर पर आयोजन समिति ने सेमिनार की रूपरेखा, उद्देश्य एवं तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी
बताया गया कि यह अंतरराष्ट्रीय सेमिनार एलएनटी महाविद्यालय के साथ-साथ एस.के. सिन्हा वीमेंस कॉलेज, मोतिहारी, एमएसकेबी कॉलेज, मुजफ्फरपुर तथा राय ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, मारकन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है
6 सेमिनार का विषय Myth, Society and Cultural Narrative in Indian English Literature रखा गया है, जो नई शिक्षा नीति (NEP) के उद्देश्यों के अनुरूप है
आयोजन समिति के अनुसार यह सेमिनार विद्यार्थियों, शोधार्थियों एवं शिक्षकों के लिए ज्ञानवर्धक एवं शोधपरक मंच साबित होगा
प्रेस वार्ता में बताया गया कि सेमिनार में भारत के विभिन्न राज्यों के अलावा सऊदी अरब, नेपाल तथा अन्य देशों से भी विद्वान एवं शोधकर्ता भाग लेकर अपने शोधपत्र प्रस्तुत करेंगे कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. दिनेश चंद्र राय करेंगे इस अवसर पर सेमिनार की स्मारिका का भी लोकार्पण किया जाएगा
आयोजकों ने बताया कि अब तक 106 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया है तथा यह संख्या 150 तक पहुंचने की संभावना है सेमिनार के दौरान कुल नौ समानांतर तकनीकी (पैरेलल) सत्र आयोजित किए जाएंगे प्रत्येक प्रतिभागी को शोधपत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा तथा बिना शोधपत्र प्रस्तुत किए किसी को भी पेपर प्रेजेंटेशन का प्रमाणपत्र नहीं दिया जाएगा
आयोजन समिति में बिहार विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के कई वरिष्ठ शिक्षक एवं विशेषज्ञ शामिल हैं प्रेस वार्ता में एमएसकेबी कॉलेज की डॉ. ललित प्रभा, राय ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की डॉ. मोनालिसा, विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के प्रो. मोहम्मद इकबाल हुसैन, सेमिनार के कन्वेनर डॉ. जितेंद्र कुमार मिश्रा, ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी संतोष कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे
आयोजन समिति ने विश्वास व्यक्त किया कि यह अंतरराष्ट्रीय सेमिनार अकादमिक जगत में शोध एवं विमर्श की नई दिशा प्रदान करेगा तथा उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक मील का पत्थर सिद्ध होगा