Friday, July 10 2026

कांटी - मड़वन में बिजली आपूर्ति सामान्य बनाए रखने के लिए हमारा संघर्ष निरंतर जारी रहेगा : अजीत कुमार

FIRSTLOOK BIHAR 16:54 PM बिहार

क्षेत्रीय विधायक अजीत कुमार ने क्षेत्र के अलग-अलग 5 जगहों पर नये ट्रांसफार्मर का किया उद्घाटन

कांटी - मड़वन में बिजली आपूर्ति सामान्य बनाए रखने के लिए हमारा संघर्ष निरंतर जारी रहेगा कांटी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गाँव - कस्बे टोले में बिजली सुविधा लोगों को बेहतर मिले यह हम लगातार सुनिश्चित करवाने में लगे हुए हैं उक्त बातें क्षेत्रीय विधायक सह पूर्व मंत्री ई. अजीत कुमार ने शुक्रवार को कांटी क्षेत्र के लसगरीपुर, नरसंडा, गोपालपुर, हरचंदा व मड़वन के भटौना में नए ट्रांसफार्मर के उद्घाटन करने के उपरांत स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए कहा



श्री कुमार ने मौके पर स्थानीय लोगों को आश्वस्त किया कि आपकी समस्या का निदान करवाने के लिए वे सदैव तत्पर हैं साथ ही उन्होंने मौके पर उपस्थित बिजली विभाग के अधिकारियों को जनता के द्वारा बिजली संबंधित आए सभी समस्याएं को तत्काल एक सप्ताह में दूर करने का सख्त निर्देश दिया



उन्होंने कहा कि संबंधित क्षेत्र के लोगों ने जर्जर तार, लो वोल्टेज, टूटे हुए पोल समेत बिजली की कई अन्य समस्याओं से अवगत कराया है जिसे उन्होंने संज्ञान में लेकर विभागीय अधिकारियों को निराकरण करने को लेकर निर्देशित कर दिया है विधायक अजीत कुमार ने कहा कि कांटी विधानसभा क्षेत्र में अब विकास की रोशनी के साथ अब बिजली के भी क्षेत्र में अव्वल आएगा और जहां भी बिजली की परेशानी आ रही है उसके निराकरण करवाने को लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा कर उसे दूर करवाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं तीन जगह पर 100 केबीए एवं दो जगह पर 200 केबीए का नए ट्रांसफार्मर लगा है उन्होंने कहा कि अब बिजली की समस्याएं संबंधित क्षेत्र में दूर हो जाएगी इस मौके पर कार्यपालक अभियंता पश्चमी मोहम्मद साजिद हुसैन, सहायक अभियंता सत्यपाल, कनिय अभियंता अविनाश रंजन, मुखिया इंद्र मोहन झा, सभापति दिलीप कुमार, अशोक सिंह, अरविंद सिंह, दिलीप सिंह, विनय सिंह, चंचल कुमार , सीतलाल पासवान, अशोक कुशवाहा, शिवनाथ साह, जिला पार्षद आभा ठाकुर , सुनील कुमार, मुकेश महतो, मोहम्मद फिरोज, सीमा देवी, अनिल ठाकुर , पवन कुमार, मोहम्मद नसरुद्दीन, निगम कुमार, नीरज कुमार , अरविंद सिंह, पाचू राय, किशोर भगत, सुधा देवी, शोभा देवी, कौशल्या देवी, सुमित्रा कुमारी, मोहम्मद शमीम, मनोज सिंह, मोहम्मद मोहसिन, दिनेश पासवान, भगवान सहनी, अंकित सहनी , अनिल सिंह, बलिंदर सिंह, मनोज सहनी, रजनीश सिंह, विनोद शर्मा, देवेंद्र साह, संतोष सिंह समेत सम्बंधित क्षेत्रों के सैकड़ों स्थानीय लोग उपस्थित थे और सभी ने विधायक अजीत कुमार का इस कार्य को करवाने के लिए आभार जताया



Related Post