श्री कुमार ने कहा कि यह हृदयविदारक दर्दनाक घटना काफी दुःखद व मर्माहट करने वाली है
उन्होंने कहा कि एक साथ हमारे क्षेत्र के तीन किशोर बच्चों के डूबने से मौत हो गई जिससे वे काफी दुःखी है साथ ही यह घटना सभी के लिए काफी पीड़ादायक है वही, मृतक बच्चों के परिजनों ने विधायक अजीत कुमार के समक्ष कांटी कोठिया डैम पर आगे कोई इस तरह की घटना न हो इसके लिए मुकम्मल व्यवस्था करवाने की अनुरोध किया जिस पर श्री कुमार ने कहा कि वे बड़ी जल्द एनटीपीसी के अधिकारियों से इस मामले पर बात कर इस मामले का जल्द से जल्द निराकरण करायेंगे उन्होंने डैम स्थल का भी निरीक्षण करने की बात कहे ज्ञात हो कि विधायक अजीत कुमार ने जिलाधिकारी कुमार गौरव व कांटी सीओ मुकेश कुमार को इस घटना की जानकारी दिया था साथ ही विधायक अजीत कुमार ने जिलाधिकारी कुमार गौरव से सभी बच्चों को तत्काल पोस्टमार्टम कराने का अनुरोध किया था तब जाकर पोस्टमार्टम हुआ था इस मौके पर कांटी बीडीओ किशन चांद्रयान, सीओ मुकेश कुमार, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी स्वराज चौहान, सभापति दिलीप कुमार, उपसभापति अजय कुमार गुप्ता, जदयू नगर परिषद अध्यक्ष सह पार्षद चंदन पांडे, पार्षद प्रतिनिधि दीपक सिंह, रामनाथ गुप्ता, प्रतीक उर्फ सोमू गुप्ता, प्रोफेसर अशोक गुप्ता, राजकुमार साह उर्फ भोला, राजस्व कर्मचारी गौतम कुमार समेत कई लोगों उपस्थित थे