Tuesday, July 14 2026

मुजफ्फरपुर पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी,डिप्टी सीएम विजय चौधरी व नगर विकास मंत्री नीतीश मिश्रा को कांटी विधायक अजीत कुमार ने किया स्वागत

FIRSTLOOK BIHAR 17:13 PM बिहार

विधायक अजीत कुमार ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से कांटी विधानसभा क्षेत्र की प्रगति एवं बेरोजगारों को रोजगार दिलाने के लिए बड़ा उद्योग लगाने का किया मांग

श्री कुमार ने नगर विकास मंत्री नीतीश मिश्रा से मड़वन स्तिथ रौतनिया कचरा डंपिंग प्लांट में कचरा प्रोसेसिंग का कार्य 31 जुलाई से पूर्व हर हालत में प्रारंभ कराने की किया आग्रह

मंत्री श्री मिश्रा ने इस कार्य को शीघ्र शुरू करवाने का जिलाधिकारी को दिया निर्देश

मुजफ्फरपुर : राज्य के पूर्व मंत्री व कांटी विधायक ई. अजीत कुमार ने रविवार को मुजफ्फरपुर जिले के पुलिस लाइन मैदान में पहुँचे बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी , उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी व नगर विकास मंत्री नीतीश मिश्रा को अंग - वस्त्र एवं पुष्प- गुछ देकर गर्म जोशी के साथ ससम्मान पूर्वक स्वागत किया इस मौके पर श्री कुमार ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से कांटी विधानसभा क्षेत्र की प्रगति एवं बेरोजगारों को रोजगार दिलाने के लिए बड़ा उद्योग लगाने का मांग किया उन्होंने कांटी में तिरहुत सैटेलाइट सिटी के निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण करने के मामले पर प्रभावित किसानों को इस योजना के बारे में विशेष रूप से जानकारी दिलाने का भी आग्रह किया



उन्होंने कहा की जमीन अधिग्रहण के मामले को लेकर किसान दिगभ्रमित है, इसलिए उन्हें प्रस्तावित योजनाओं के बारे में जानकारी देना बेहद आवश्यक है



श्री कुमार ने नगर विकास मंत्री नीतीश मिश्रा से मड़वन स्तिथ रौतनिया कचरा डंपिंग प्लांट में कचरा प्रोसेसिंग का कार्य 31 जुलाई से पूर्व हर हालत में प्रारंभ कराने की आग्रह किया, मौके पर उपस्थित जिलाधिकारी से मंत्री श्री मिश्रा ने इस कार्य को शीघ्र शुरू करवाने का निर्देश दिया विधायक अजीत कुमार ने मौके पर उपस्थित राज्य के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत तथा पुलिस महानिदेशक विनय कुमार को भी पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया



Related Post