सीतामढ़ी : सीतामढ़ी डीएम की अध्यक्षता में टीवी मुक्त भारत अभियान को लेकर समीक्षात्मक बैठक का आयोजन समाहरणालय स्थित विमर्श कक्षा में किया गया बैठक में सिविल सर्जन, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी के साथ सभी प्रखंडों से प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक, प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक एवं यक्ष्मा कर्मी उपस्थित रहे साथ ही वर्चुअली सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी भी जुड़े हुए थे जिला पदाधिकारी द्वारा 2 जुलाई 2026 से 14 अगस्त 2026 तक जिले में चल रहे टीवी मुक्त भारत अभियान की गहन समीक्षा की गई एवं बताया गया के उक्त अवधि में प्रिजमप्टिव इनरोलमेंट हेतु निर्धारित लक्ष्य 636165 की दैनिक समीक्षा करते हुए तय समय सीमा के अंदर लक्ष्य प्राप्त करना सुनिश्चित करेंगे
टीवी मुक्त भारत कार्यक्रम की समीक्षा सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा की जाती है एवं प्रत्येक सप्ताह मुख्य सचिव बिहार सरकार द्वारा भी इसकी समीक्षा की जाती है
बैठक में डीएम ने कहा कि इसमें किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी बैठक में अनुपस्थित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं स्वास्थ्य प्रबंधकों से डीएम ने स्पष्टीकरण करते हुए आज का वेतन कटौती करने का निर्देश दिया साथ ही गलत उत्तर देकर वरीय पदाधिकारी को भ्रमित करने के कारण जिला यक्ष्मा कार्यालय के जिला योजना समन्वयक रंजय कुमार को कड़ी डांट लगाई गई
सिविल सर्जन सीतामढ़ी द्वारा बताया गया कि बथनाहा नानपुर को छोड़कर सभी जगह एक्स-रे मशीन उपलब्ध है जहां प्रत्येक दिन प्रति संस्थान 30 से अधिक चेस्ट एक्स-रे करना सुनिश्चित करें एवं उसकी प्रविष्टि निश्चय पोर्टल पर उसी दिन करना सुनिश्चित करें
जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि किसी भी संस्थान में डायग्नोसिस के लिए माइक्रोस्कोपिक जांच नहीं करना है, उससे सिर्फ फॉलोअप करना है, डायग्नोसिस के लिए केवल एक्स-रे एवं नाट जांच ही करना है एवं प्रतिदिन उसकी प्रविष्टि निश्चय पोर्टल पर सुनिश्चित करें वरीय यक्ष्मा पर्यवेक्षकों की व्यक्तिगत जिम्मेवारी होगी कि जिन मरीजों का उपचार शुरू किया जाता है उसका नोटिफिकेशन, डिफरेशियेटेड टीवी केयर, बैंक डिटेल्स एवं उनके परिजनों के टीवी प्रीवेंटिव ट्रीटमेंट उसी दिन करना सुनिश्चित करें क्योंकि निक्षय पोर्टल पर उपलब्ध डाटा ही मान्य होगा कार्यक्रम अवधि 14 अगस्त 2026 तक के लिए सभी प्रखंडों से माइक्रोप्लांन तैयार कर जिला एवं राज्य स्तर पर उपलब्ध कराने हेतु सभी प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक को निर्देश दिया गया जिला पदाधिकारी द्वारा सभी प्रखंड स्तरीय मॉडल पदाधिकारी को दैनिक समीक्षा करने एवं संचारी रोग पदाधिकारी को जिला स्तर पर डाटा संकलित कर प्रत्येक दिन उपलब्ध कराने हेतु निर्देश दिया गया