श्री कुमार ने कहा कि क्षेत्र के तीन किशोर बच्चे दीनानाथ, आर्यव गुप्ता व आयुष कुमार के डूबने से मौत हो गई थी, इस दुःखदाई घटना के बाद से वे काफी दुःखी व मर्माहट है, अब आगे इस तरह की कोई भी अनहोनी न हो इसको लेकर सुरक्षा की व्यापक व्यवस्था करवाई जा रही है
उन्होंने स्थानीय लोगों से भी अपील किया कि डेंजर जोन में न जाए और अपने बच्चों पर सतत निगरानी रखें साथ ही उन्होंने एनटीपीसी के अधिकारियों को जगह-जगह बैनर पोस्टर इसके मद्देनजर जागरूकता फैलाने की लिए सुझाव दिया वहीं, स्थानीय लोगों ने श्री कुमार के समक्ष वार्ड 13 सहनी टोला में छठ घाट का निर्माण करवाने एवं हाई मास्ट लाइट लगवाने की अनुरोध किया जिस पर उन्होंने एनटीपीसी के अधिकारियों को इस कार्य को करवाने की निर्देश दिया स्थानीय लोगों ने इस स्थल पर असामाजिक तत्वों के व्यक्ति की जमाबड़े होने की बात कही जिस पर श्री कुमार ने मौके पर उपस्थित कांटी थानेदार रविकांत पाठक को इस क्षेत्र में लगातार गस्ती एनटीपीसी के सीआईएसएफ के जवानों के साथ करवाने की बात कहे श्री कुमार ने निरीक्षण के बाद कांटी थर्मल आईबी में एनटीपीसी के अधिकारियों से साथ बैठक भी की एवं मृतक बच्चे के परिजनों को एनटीपीसी से सहायता हो इस पर पहल करने की बात कहे जिसपर अधिकारियों ने सकारात्मक परिणाम देने की बात कहे इस मौके पर एनटीपीसी के परियोजना प्रमुख पंकज कुमार गुप्ता, जीएम ओएनडएम दिवेश पाढ़ी, जीएम उमेश कुमार, एजीएम ऐस यूटिलाइजेशन आनंद कुमार झा, एजीएम एचआर महेश कुमार सुथार, कांटी थानेदार रविकांत पाठक, नगर परिषद के उपसभापति अजय कुमार गुप्ता, पूर्व मुखिया नंद किशोर सिंह, राजेश पांडे, नगर पार्षद विजय राम, पार्षद प्रतिनिधि विनोद सहनी, समेत विवेक रंजन, चुन्नू ठाकुर समेत स्थानीय सैकड़ो लोग उपस्थित थे