बैठक के दौरान विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए
उन्होंने उर्वरक की उपलब्धता, वितरण व्यवस्था तथा दुकानों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने पर बल दिया साथ ही कहा कि कालाबाजारी, जमाखोरी अथवा अधिक कीमत वसूलने जैसी शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई की जाए
बैठक में किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से 51 सदस्यीय किसान समिति के गठन का निर्णय लिया गया यह समिति समय-समय पर कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर किसानों की समस्याओं, उर्वरक वितरण व्यवस्था तथा कृषि योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करेगी और आवश्यक सुझाव भी देगी
विधायक ने अधिकारियों को धान रोपनी की दैनिक प्रगति रिपोर्ट तैयार करने तथा प्रखंड में उर्वरकों की उपलब्धता पर लगातार निगरानी रखने का निर्देश दिया उन्होंने कहा कि खेती के मौसम में किसानों को किसी भी प्रकार की कठिनाई नहीं होने दी जाएगी
बैठक में प्रखंड कृषि पदाधिकारी गिरीश कुमार ने किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष मो. शमीम, पूर्व प्रमुख मो. मोहसीन, मनोज कुमार सिंह, किसान श्री रमाशंकर सिंह, सुरेश सिंह, सुधीर सिंह, अजय चौधरी, अवधेश सिंह, कामेश्वर सिंह, सदानंद सिंह के अलावे उद्यान विभाग के अधिकारी काजल कुमारी, कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार तथा बड़ी संख्या में प्रबुद्ध किसान उपस्थित रहे