उच्च शिक्षा को गति देने के लिए और गांव- गांव तक उच्च शिक्षा की अलख जगे, इसी उद्देश्य से बिहार सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत बीआर अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय में 39 डिग्री कॉलेज का शुभारंभ किया गया
राजकीय डिग्री महाविद्यालय गायघाट का शुभारंभ व उद्घाटन पूर्व कुलपति प्रो रिपुसुदन श्रीवास्तव, संरक्षक की भूमिका में जिलाधिकारी कुमार गौरव, एमएलसी दिनेश सिंह,विधायक कोमल सिंह, बीआर अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ समीर कुमार शर्मा, छात्र कल्याण पदाधिकारी डॉ आलोक प्रताप सिंह एवं गायघाट के सभी क्षेत्रीय मुखिया एवं कार्यकर्ता के सौजन्य से हुआ
मौके पर सारस्वत अतिथि, भूमि दाता नितेश्वर सिंह, तारकेश्वर सिंह, प्रखंड प्रमुख श्रवण कुमार, मुखिया राजीव कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह समेत गायघाट की जनता, क्षेत्रीय पदाधिकारी, शिक्षक एवं छात्र मौजूद थे
उद्घाटन सत्र में स्वागत भाषण प्राचार्य डॉ पयोली, अतिथियों का स्वागत जिला शिक्षा पदाधिकारी अरविंद कुमार सिन्हा,एवं मंच संचालन कॉलेज के बर्सर डॉ अर्धेंदु ने किया