Saturday, July 18 2026

स्टार्टअप सेल, एल.एन. मिश्रा कॉलेज ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट एवं हेड हेल्ड हाई फाउंडेशन के बीच एमओयू, बिहार के स्टार्टअप इकोसिस्टम को मिलेगी नई मजबूती

FIRSTLOOK BIHAR 04:17 AM बिहार

मुजफ्फरपुर : बिहार में नवाचार, उद्यमिता एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए स्टार्टअप सेल, एल.एन. मिश्रा कॉलेज ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट एवं हेड हेल्ड हाई फाउंडेशन के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए इस सहयोग का उद्देश्य राज्य के युवाओं, नवोदित उद्यमियों एवं स्टार्टअप्स को प्रशिक्षण, मेंटरशिप, इनक्यूबेशन, उद्योग विशेषज्ञों से जुड़ाव तथा बाजार तक पहुंच उपलब्ध कराकर बिहार के स्टार्टअप इकोसिस्टम को सशक्त बनाना है

एमओयू के तहत दोनों संस्थान संयुक्त रूप से उद्यमिता विकास कार्यक्रम, स्टार्टअप कार्यशालाएं, बिजनेस मेंटरिंग, निवेशकों के साथ संवाद, डिजिटल मार्केटिंग, वित्तीय साक्षरता तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़ाव जैसे कार्यक्रम संचालित करेंगे



इस पहल का उद्देश्य युवाओं को रोजगार खोजने वाला नहीं, बल्कि रोजगार सृजित करने वाला बनाना है





समारोह में स्टार्टअप सेल, एल.एन. मिश्रा कॉलेज ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट के फैकल्टी इंचार्ज डॉ. किशोर पार्थ एवं जिला स्टार्टअप समन्वयक कुणाल सिंह तथा हेड हेल्ड हाई फाउंडेशन की ओर से कुमार कौकब एवं चैतन्य कुमार उपस्थित रहे

एल.एन. मिश्रा कॉलेज ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट के निदेशक डॉ. मनीष कुमार ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि यह सहयोग विद्यार्थियों के लिए नए अवसरों का सृजन करेगा उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस एमओयू के माध्यम से छात्रों को उद्योग जगत से जुड़ने, नवाचार को बढ़ावा देने तथा सफल उद्यमी बनने का अवसर मिलेगा, जिससे उनका भविष्य और अधिक उज्ज्वल होगा

कॉलेज के कुलसचिव डॉ. के एस शेखर ने कहा कि यह समझौता जिले में अधिक से अधिक उद्यमियों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा उन्होंने कहा कि इस पहल से विद्यार्थियों में आत्मनिर्भरता की भावना विकसित होगी और वे अपने साथ-साथ समाज के अन्य लोगों के लिए भी रोजगार के अवसर सृजित करेंगे



Related Post