Saturday, July 18 2026

आरडीएस कॉलेज की पत्रिका वर्तिका के प्रकाशन की तैयारी पूरी

FIRSTLOOK BIHAR 04:21 AM बिहार

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर के रामदयालु सिंह कॉलेज की वार्षिक पत्रिका वर्तिका का विमोचन कॉलेज के स्थापना दिवस समारोह 19 जुलाई को किया जाएगा प्राचार्य डॉ शशि भूषण कुमार ने संपादकीय टीम के साथ बैठक कर जपत्रिका के साज- सज्जा, संकलित रचना और छपाई को लेकर विचार- विमर्श कर अंतिम रूप दिया

प्राचार्य ने बताया कि कॉलेज पत्रिका बिल्कुल नए कलेवर के साथ तैयार हो चुकी है



छात्रों और शिक्षकों के बेहतर आलेख संकलित किए गए हैं



निश्चित रूप से यह पत्रिका नई पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत व धरोहर अंक के रूप में प्रस्तुत होने जा रही है

संपादक डॉ रमेश प्रसाद गुप्ता ने बताया कि वर्तिका पत्रिका में कॉलेज के पुराने व महान विभूतियों की दुर्लभ छवियों को संकलित किया गया है रामदयालु बाबू के जीवन चरित्र पर छात्रों ने शोध-परक आलेख भी लिखें हैं संपादक प्रो गुप्ता ने बताया कि 1952 से रामदयालु कॉलेज पत्रिका के नाम से प्रतिवर्ष इसका प्रकाशन होता था प्राचार्य प्रो तारा शंकर सिंह के समय वर्ष 2004 से कॉलेज पत्रिका का नाम बदलकर वर्तिका रखा गयाअब इसी नाम से कॉलेज पत्रिका का प्रकाशन हर वर्ष होता है पत्रिका को धरोहर पत्रिका के रूप में स्थापित करने के उद्देश्य से 1952-53 में छपे लेख को संकलित किया गया है,जो रामदयालु सिंह कॉलेज के स्वर्णिम इतिहास पर प्रकाश डालता है रामदयालु सिंह कॉलेज के पूर्व शिक्षकों में महान कवि जानकी वल्लभ शास्त्री, प्रो उमाकांत प्रलयंकर, प्रो उदय सिंह, प्रो जगन्नाथ पांडे, प्रो इंद्रासन सिंह, प्रो अवधेश्वर अरुण, प्रो गोपेश्वर सिंह, प्रो मदन कश्यप, प्रो शेखर शंकर मिश्र आदि के दुर्लभ लेख व विरल कविताओं को इस पत्रिका में जगह दी गई है वर्ष भर की सांस्कृतिक गतिविधि, खेलकूद,एनएसएस और एनसीसी के कार्यक्रमों की झलक को पत्रिका में विशेष जगह दी गई है

वर्ष भर के समाचारों का संकलन एवं चित्र को पत्रिका में मीडिया की नजर में रामदयालु सिंह कॉलेज कॉलम में स्थान दिया गया है

बैठक में संपादकीय टीम के प्रो रमेश प्रसाद गुप्ता, डॉ एम एन रजवी, सह- संपादक डॉ अनुराधा पाठक, डॉ अजमत अली, सहायक संपादक डॉ सौरभ राज, डॉ प्रियंका दिक्षित, डॉ हसन रजा, डॉ नीरज कुमार मिश्रा, डॉ आरती कुमारी, डॉ संध्या कुमारी आदि उपस्थित थे

Related Post