Tuesday, July 21 2026

राय कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में b.ed के प्रथम सत्र का सत्र आरंभ

FIRSTLOOK BIHAR 17:05 PM बिहार

राय कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में b.ed के प्रथम सत्र के सत्र आरंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपने प्राध्यापक और सीनियर छात्रों से परिचित हुए राय कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन के अध्यक्ष डॉक्टर तारण राय, शिक्षाविद राम उम्मीद ठाकुर एवं रेणुका रानी कॉलेज के प्राचार्ज प्राध्यापक ने नए सत्र के छात्रों का उत्साह वर्धन किए



अध्यक्ष डॉक्टर तारण राय ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा की छात्र भविष्य के निर्माता होते हैं और b.ed की पढ़ाई करके जो छात्र शिक्षक बनेंगे वह भारत के निर्माता होंगे



इसलिए 2 वर्ष की अवधि नए छात्रों के लिए कठिन परीक्षा की घड़ी होती है इस 2 वर्ष में दुनिया की सारी बातों को अपने में समाहित करना होता है कोर्स के अलावे शिक्षा से नैतिक उत्थान होता है सामाजिक जिम्मेदारी का एहसास कराता है और शिक्षा ही भविष्य को निर्माण करता है इसलिए इस अवधि में नए सत्र के छात्रों को पढ़ाई, अपने व्यवहार अपने कार्य कुशलता से सभी चीजों को ग्रहण करना है तभी वह एक अच्छे शिक्षक बन पाएंगे इसलिए समय का सदुपयोग करते हुए बी एड का डिग्री हासिल करना ही लक्ष्य नहीं होना चाहिए b.ed के डिग्री हासिल होने के बाद जब यह शिक्षक के रूप में कहीं कार्य करेंगे तो उनके हाथ में बच्चों के भविष्य का निर्माण होगा इसलिए शिक्षकों के आदर्श को सभी छात्र अनुकरण करते हैं इस बात को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक कार्य को करना होगा इस अवसर पर कॉलेज के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया कार्यक्रम का संचालन कॉलेज के प्राचार्य नरेंद्र कुमार ने किये



Related Post