Sunday, September 13 2026

लंगट सिंह कॉलेज के सभागार में एनसीसी कैडेटों को मिले एनडीए व सीडीएस परीक्षा में चयन के टिप्स

FIRSTLOOK BIHAR 17:08 PM बिहार

मुुजफ्फरपुुर : लंगट सिंह कॉलेज के आचार्य कृपलानी सभागार में सोमवार को एनसीसी कैडेटों के लिए एक विशेष कैरियर मार्गदर्शन कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें कैडेटों को राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज परीक्षा में सफलता हासिल करने के गुर सिखाए गए कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज की प्राचार्या प्रो. कनुप्रिया ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद एनसीसी मुजफ्फरपुर के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर संजीव मेहरोत्रा ने दीप प्रज्वलित कर सत्र का विधिवत उद्घाटन किया इस दौरान सेना के शीर्ष अधिकारियों ने कैडेटों को भारतीय सशस्त्र बलों में अधिकारी बनने के लिए आवश्यक रणनीतियों और व्यावहारिक बारीकियों से अवगत कराया



अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्या प्रो. कनुप्रिया ने कहा कि लंगट सिंह कॉलेज का इतिहास हमेशा से राष्ट्रभक्त और अनुशासित नागरिक तैयार करने का रहा है, और इसमें कॉलेज की एनसीसी विंग की भूमिका अग्रणी रही है



उन्होंने कहा कि आज के इस तीव्र तकनीकी बदलाव के दौर में भी भारतीय सशस्त्र बलों के प्रति युवाओं का यह समर्पण और देश सेवा का जज्बा देखना बेहद सुखद और गर्व की अनुभूति कराता है उन्होंने उम्मीद जताई कि इस उच्च स्तरीय कार्यशाला से मिले रणनीतिक मार्गदर्शन का लाभ उठाकर इस ऐतिहासिक परिसर से कई ऐसे होनहार भविष्य के सैन्य अधिकारी निकलेंगे, जो आगे चलकर देश की सीमाओं की रक्षा में अपना योगदान देंगे कैडेटों को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता ब्रिगेडियर संजीव मेहरोत्रा ने कहा कि भारतीय सेना केवल एक रोजगार का माध्यम नहीं, बल्कि गौरवमयी जीवन जीने का एक उत्कृष्ट तरीका है उन्होंने कहा कि एनसीसी कैडेटों में अनुशासन, समयबद्धता और नेतृत्व क्षमता के गुण पहले से ही कूट-कूट कर भरे होते हैं, बस उन्हें सही दिशा में मोड़ने और लिखित परीक्षा के लिए एक सटीक और रणनीतिक दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता है इस महत्वपूर्ण कार्यशाला में सैन्य अधिकारियों ने कैडेटों के लिए एक विशेष सवाल-जवाब सत्र भी चलाया, जिसमें फिजिकल फिटनेस टेस्ट, मेडिकल स्टैंडर्ड्स और सामान्य ज्ञान की तैयारी को लेकर युवाओं की शंकाओं का व्यावहारिक समाधान किया गया कार्यक्रम में कर्नल कमल किशोर मिश्र, एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. राजीव कुमार, सूबेदार मेजर रणजीत सिंह, सूबेदार अजय कुमार, सूबेदार भक्त बहादुर कारकी, नायब सूबेदार जितेंद्र सिंह और हवलदार सूर्या बहादुर के. सी. सहित वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही वहीं, कैडेटों का नेतृत्व सीनियर अंडर ऑफिसर आशुतोष कुमार, अंडर ऑफिसर नमृता सुधीर और अंडर ऑफिसर सृष्टि कुमारी ने किया



Related Post