Sunday, August 02 2026

मंत्री श्रीमती रमा निषाद ने विभागीय प्रदर्शनी शिविर सह कांवरिया एवं श्रद्धालु विश्राम शिविर का किया उद्घाटन

FIRSTLOOK BIHAR 02:17 AM बिहार

मंत्री, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, बिहार, रमा निषाद द्वारा विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से कुढ़नी प्रखंड अंतर्गत चंद्रहटी पंचायत के बायपास स्थित भूपनारायण इंटर कॉलेज के समीप विभागीय प्रदर्शनी शिविर सह कांवरियों एवं श्रद्धालुओं के लिए विश्राम एवं अन्य सुविधाओं से युक्त सावन माह विशेष शिविर का उद्घाटन किया गया

इस अवसर पर माननीय मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन कर रही है विभागीय प्रदर्शनी शिविर के माध्यम से आमजन को विभाग की विभिन्न योजनाओं, छात्रवृत्ति, छात्रावास, कौशल विकास तथा अन्य लाभकारी कार्यक्रमों की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि अधिक से अधिक पात्र लाभार्थी इन योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें





साथ ही सावन माह में बाबा धाम जाने वाले कांवरियों एवं अन्य श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विश्राम, पेयजल, बैठक व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान आवश्यक सहयोग प्राप्त हो सके



कार्यक्रम में विभागीय पदाधिकारियों, जिला स्तरीय अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता की तथा विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के प्रचार-प्रसार के इस प्रयास की सराहना की



Related Post