Sunday, August 02 2026

बाबा गरीब नाथ श्रावणी मेला उद्घाटन 2 अगस्त को, डीएम ने मंदिर जाकर तैयारी का लिया जायजा

FIRSTLOOK BIHAR 02:23 AM बिहार

जिला स्कूल,आरडीएस कालेज सहित कई अन्य ठहराव स्थलों तथा कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण

श्रद्धालुओं के ठहराव की है उत्तम व्यवस्था--बेड, पंखा एवं स्नानागार से लेकर मोबाइल चार्जिंग तक की है सुविधा

छोटी से लेकर बड़ी जरूरतों का रखा गया है ध्यान

डीएन हाई स्कूल में केंद्रीकृत कंट्रोल रूम की होगी व्यवस्था

दंडाधिकारी की उपस्थिति से लेकर कांवरिया पथ एवं ठहराव स्थल के कार्य एवं उसकी गुणवत्ता की होगी प्रतिदिन सुबह -शाम जांच एवं रिपोर्टिंग

महीना भर चलने वाला श्रावणी मेला के सफल एवं सुचारु आयोजन तथा विधि व्यवस्था संधारण हेतु जिलाधिकारी ने जिलावासियों से सहयोग प्रदान करने की अपील की
बाबा के दर्शन एवं जलाभिषेक का मंदिर के गर्भगृह से होगा लाइव प्रसारण




श्रावणी मेला का उद्घाटन 2 अगस्त, 2026 को अपराह्न 03:00 डीएन हाई स्कूल मुजफ्फरपुर में होगा




मुजफ्फरपुर : जिला पदाधिकारी कुमार गौरव ने मंदिर का स्थलीय भ्रमण कर उद्घाटन की तैयारी का जायजा लिया इस अवसर पर जिलाधिकारी ने मंदिर के भीतर एवं बाहर सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, ट्रैफिक व्यवस्था, वाहन पार्किंग आदि का भी जायजा लिया उन्होंने मंदिर में तैनात दंडाधिकारी को अलर्ट मोड में रहने तथा सक्रिय एवं तत्पर होकर विधि व्यवस्था संधारित रखने का सख्त निर्देश दिया

ठहराव स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए उत्तम कोटि की है सुविधा

बेड, पंखा, पेयजल, स्नानागार, लाइट, शौचालय, मोबाइल चार्जिंग सहित अन्य सुविधाओं की उत्तम व्यवस्था इस क्रम में जिलाधिकारी ने जिला स्कूल एवं आरडीएस कॉलेज का भ्रमण किया उन्होंने आरडीएस कॉलेज में ठहराव स्थल का जायजा लिया ठहराव स्थल पर श्रद्धालुओं की छोटी एवं बड़ी सभी प्रकार की जरूरतों को ध्यान में रखकर उत्तम कोटि की गुणवत्तापूर्ण व्यवस्था की गई है श्रद्धालुओं के लिए बेड, तोशक, तकिया, लाइट, पंखा, पानी, शौचालय, स्नानागार आदि की व्यवस्था की गई है

ठहराव स्थल पर न केवल शौचालय की व्यवस्था की गई है बल्कि शौचालय की प्रतिदिन नियमित रूप से साफ सफाई करने तथा लगातार मॉनिटर करते रहने का निर्देश दिया है साथ ही शुद्ध पेयजल के लिए न केवल नल की व्यवस्था की गई है बल्कि नल से निरंतर जल आपूर्ति रखने तथा जल की गुणवता की जांच करते रहने का सख्त निर्देश जिलाधिकारी ने दिया है इसी प्रकार से जिलाधिकारी ने अन्य आवश्यक सुविधाओं की गुणवत्तापूर्ण व्यवस्था समर्पित एवं निष्ठा भाव से करने का निर्देश दिया है ठहराव स्थल के कार्य एवं उसकी गुणवत्ता का प्रतिदिन सुबह शाम चेकलिस्ट के अनुरूप होगी जांच एवं रिपोर्टिंग श्रद्धालु भक्तों के लिए कांवरिया पथ एवं ठहराव स्थल पर न केवल बिजली, पानी एवं शौचालय आदि की सुविधा एवं दण्डाधिकारी की तैनाती की गई है बल्कि इन सुविधाओं की नियमित उपलब्धता एवं उसकी गुणवत्ता तथा दंडाधिकारी की उपस्थिति की जांच चेकलिस्ट के अनुरूप प्रतिदिन सुबह शाम करने हेतु वरीय अधिकारियों की तैनाती की गई है जांच प्रतिवेदन प्रतिदिन डीएन स्कूल स्थित केंद्रीकृत कंट्रोल रूम में उपलब्ध कराई जाएगी तथा नियमानुसार अपेक्षित अग्रेत्तर कार्रवाई की जाएगी

जिलाधिकारी के साथ नगर आयुक्त श्री ऋतुराज प्रताप सिंह, उप विकास आयुक्त श्री निशांत सिहारा सहित कई अन्य विभागों के पदाधिकारीगण उपस्थित थें

Related Post