Monday, August 03 2026

उच्च शिक्षा को गति देने के लिए विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान, उत्तर बिहार प्रांत की बैठक

FIRSTLOOK BIHAR 02:00 AM बिहार

विद्या भारती उच्च शिक्षा के क्षेत्रीय समन्वयक प्रो रमन त्रिवेदी की अध्यक्षता में उच्च शिक्षा को गति देने के लिए कई बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई जिसमें उत्तर बिहार के शैक्षिक संस्थानों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा और गति प्रदान करना, शैक्षिक संस्थानों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के क्रियान्वयन पर बल प्रदान करना,उत्तर बिहार के उच्च शिक्षा संस्थानों, शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालयों और डिग्री कॉलेजों के साथ आपसी सहयोग व संवाद स्थापित कर राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत शिक्षा को गति प्रदान करना ,उत्तर बिहार के संस्थागत प्रमुखों एवं शोधार्थियों के लिए विशेष कार्यशाला, राष्ट्रीय कांफ्रेंस और विमर्श आयोजित करना है उत्तर बिहार के सभी संस्थानों के विद्वतजनों को जोड़कर अकादमी परिषद का गठन ,विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान के माध्यम से शोधार्थियों को विशेष सुविधा प्रदान करना है





उच्च शिक्षा के क्षेत्रीय समन्वयक डॉ रमन त्रिवेदी ने कहा कि विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान, उत्तर बिहार के शैक्षिक संस्थानों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार तैयार किए गए नीतियों पर विशेष रूप से कार्य करेगी



इसके लिए जल्द ही संस्थान समन्वयक का चयन कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाने का काम करेगी

विद्या भारती उच्च शिक्षा के अध्यक्ष डॉ रजनीश कुमार गुप्ता ने उच्च शिक्षा को गति देने के लिए योजनाओं का रोड मैप प्रस्तुत किया राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत विभिन्न विषयों के शोधार्थियों को विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान विशेष रूप से सहयोग करेगी

सचिव डॉ अमर बहादुर शुक्ला ने भारत बौद्धिकस परीक्षा को लेकर रोड मैप की तैयारी पर प्रकाश डाला उन्होंने बताया कि स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर के विद्यार्थियों के लिए लिए भारत बौद्धिकस जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में भाग लेने के लिए विद्यार्थियों के बीच जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा भारत बौद्धिक परीक्षा का आयोजन पूरे देश भर में एक साथ आयोजन किया जाएगा

उच्च शिक्षा की बैठक में उच्च शिक्षा के क्षेत्रीय समन्वयक डॉ रमन त्रिवेदी, लोक शिक्षा समिति के प्रदेश सचिव श्री रामलाल सिंह, अध्यक्ष डॉ रजनीश कुमार गुप्ता, सचिव डॉ अमर बहादुर शुक्ला, सह-सचिव डॉ ललित किशोर, डॉ विनोद बैठा, डॉ विजय सेन पांडे, डॉ रीता शर्मा, डॉ पूजा गुप्ता, डॉ राकेश रंजन, डॉ राकेश कुमार पाल आदि उपस्थित रहे कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन डॉ ललित किशोर ने किया



Related Post