मुजफ्फरपुर : जिलाधिकारी, मुजफ्फरपुर कुमार गौरव ने तिरहुत दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड, मुजफ्फरपुर का विस्तृत निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने दुग्ध प्रसंस्करण संयत्र, गुणवत्ता नियंत्रण प्रयोगशाला, पैकेजिंग अनुभाग, शीत श्रंखला व्यवस्था तथा दुग्ध संग्रहण एवं विपणन प्रणाली का गहन अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि दुग्ध संघ द्वारा उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराए जाने वलो सभी दुग्ध एवं दुग्ध उत्पाद निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूर्णतः शुद्ध, सुरक्षित एवं उच्च गुणवत्ता के हों तथा बाजार की मांग के अनुरूप प्रत्येक ग्राम में दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति का गठन समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जाए तथा दुग्ध संग्रहण में सतत वृद्धि सुनिश्चित करने हेतु विशेष अभियान संचालित किया जाए
इसके उपरान्त बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी ’’सात निश्चय पार्ट-3’’ योजना के अन्तर्गत दुग्ध सहकारिता विस्तार कार्यक्रम की विस्तृत समीक्षा की गई
समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रत्येक ग्राम में दुग्ध उत्पादक सहाकरी समिति का गठन समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जाए तथा दुग्ध संग्रहण में सतत वृद्धि सुनिश्चित करने हेतु विशेष अभियान संचालित किया जाए
उन्होंने सदस्यता अभियान को व्यापक स्तर पर चलाते हुए प्रत्येक पात्र पशुपालक को दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति से जोड़ने, निष्क्रिय एवं अकार्यरत समितियों को प्राथमिकता के आधार पर पुनः सक्रिय करने तथा समितियों की कार्यक्षमता को सुदृढ़ करने का निर्देश दिया उन्होंने कहा कि सहकारिता आंदोलन को गांव-गांव तक सशक्त बनाना ही योजना की सफलता का आधार है
जिलाधिकारी ने Direct Account Transfer (DAT) प्रणाली की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि सभी दुग्ध उत्पादक पशुपालकों का भुगतान शत-प्रतिशत ऑनलाइन माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में समयबद्ध रूप से सुनिश्चित किया जाए उन्होंने कहा कि इससे भुगतान व्यवस्था में पूर्ण पारदर्शिता आएगी, बिचैलियों की भूमिका समाप्त होगी तथा पशुपालकों को उनके दुग्ध का उचित मूल्य समय पर प्राप्त होगा, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी और वे आर्थिक रूप से अधिक सशक्त बनेंगे
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि दुग्ध संग्रहण क्षमता में निरंतर वृद्धि, गुणवत्तापूर्ण दुग्ध उत्पादन, आधुनिक तकनीकों के उपयोग, दुग्ध समितियों के सुदृढ़ीकरण तथा पशुपालकों के पशिक्षण एवं क्षमता विकास के लिए विशेष कार्ययोजना बनाकर प्रभारी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए प्रत्येक स्तर पर नियमित अनुश्रवण एवं समीक्षा करते हुए निर्धारित लक्ष्यों को समय-सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए
जिलाधिकारी ने कहा कि दुग्ध सहकारिता ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने, महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने, रोजगार के अवसर सृजित करने तथा पशुपालकों की आय में वृद्धि का एक प्रभावी माध्यम है अतः यह सुनिश्चित किया जाए कि अधिक से अधिक पशुपालक सहकारिता आंदोलन से जुड़े, वैज्ञानिक डेयरी प्रबंधन को अपनाएं तथा दुग्ध उत्पादन एवं उत्पादकता में निरंतर वृद्धि करें
उन्होंने यह भी नर्देश दिया कि दुग्ध संग्रहण से लेकर प्रसंस्करण एवं विपणन तक प्रत्येक चरण में गुणवत्ता, स्व्च्छता एवं पारदर्शिता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए, ताकि उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध हो तथा पशुपालकों को उनके परिश्रम का उचित एवं लाभकारी मूल्य समय पर प्राप्त हो सके
निरीक्षण एवं समीक्षा बैठक के दौरान दुग्ध संघ के अधिकारियों द्वारा संघ की वर्तमान उपलब्धियों, दुग्ध संग्रहण, प्रसंस्करण क्षमता, गुणवत्ता नियंत्रण व्यवस्था तथा सात निश्चय पार्ट-3 योजना के अन्तर्गत किये जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को समन्वित प्रयासों के साथ निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध प्राप्ति सुनिश्चित करने तथा राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र पशुपालक तक पहुंचाने का निर्देश दिया