Saturday, August 08 2026

आठ अगस्त को पूनौराधाम पहुंचेगे सीएम सम्राट चौधरी, डीएम ने की तैयारियों की समीक्षा

FIRSTLOOK BIHAR 07:25 AM बिहार

सीतामढ़ी : 08 अगस्त को मुख्यमंत्री, बिहार के सीतामढ़ी स्थित पुनौरा धाम आगमन के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी रिची पांडेय, पुलिस अधीक्षक अमित रंजन तथा उप विकास आयुक्त सुश्री श्वेता भारती ने गुरुवार को पुनौरा धाम मंदिर परिसर पहुंचकर तैयारियों का विस्तृत निरीक्षण किया इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर की जा रही व्यवस्थाओं का बिंदुवार जायजा लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल की समुचित साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, यातायात प्रबंधन, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, पार्किंग, श्रद्धालुओं एवं अतिथियों के आवागमन, चिकित्सा सुविधा, अग्निशमन व्यवस्था तथा अन्य सभी मूलभूत व्यवस्थाओं को समयबद्ध एवं त्रुटिरहित ढंग से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया



उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें, ताकि कार्यक्रम का आयोजन गरिमापूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हो सके



पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए विधि-व्यवस्था संधारण, भीड़ नियंत्रण, यातायात संचालन तथा सुरक्षा के सभी मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को दिया ज्ञातव्य है कि 08 अगस्त 2026 को पुनौरा धाम स्थित नूतन सीताराम मंडपम में नूतन मंदिर प्रवेश (विग्रह स्थानांतरण एवं प्रतिष्ठा) कार्यक्रम का विधिवत एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार आयोजन प्रस्तावित है इस ऐतिहासिक एवं धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री, बिहार की गरिमामयी उपस्थिति प्रस्तावित है निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि कार्यक्रम की प्रत्येक व्यवस्था का सूक्ष्मता से अनुश्रवण किया जाए तथा किसी भी स्तर पर शिथिलता नहीं बरती जाए उन्होंने कहा कि यह आयोजन जिले की सांस्कृतिक एवं धार्मिक विरासत से जुड़ा एक महत्वपूर्ण अवसर है, इसलिए सभी संबंधित विभाग समन्वित प्रयासों से इसकी सफलता सुनिश्चित करें



Related Post