मुजफ्फरपुर : महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार के अंतर्गत संचालित कामकाजी महिला छात्रावास सह सखी निवास, मुजफ्फरपुर का आज समाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार की मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता द्वारा औचक निरीक्षण किया गया
निरीक्षण के दौरान मंत्री ने छात्रावास के आवासीय कक्षों, रसोईघर, स्वच्छता व्यवस्था, पेयजल, विद्युत, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का नगहन निरीक्षण किया उन्होंने छात्रावास में रह रही कामकाजी महिलाओं एवं छात्राओं से आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं अनुभवों की जानकारी प्राप्त की तथा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की गुणवत्ता के संबंध में फीडबैक लिया
मंत्री ने कहा कि बिहार सरकार महिलाओं के सुरक्षित, सम्मानजनक एवं आत्मनिर्भर जीवन के लिए निरंतर कार्य कर रही है
कामकाजी महिला छात्रावास जैसी योजनाएं कार्यरत महिलाओं एवं छात्राओं को सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें बेहतर वातावरण प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं
मंत्री ने छात्रावास की कई व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए आवश्यक सुधार के बिंदुओं पर शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सुविधा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है|