जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार के गंभीर एवं सतत प्रयासों से विद्यालयों के शैक्षणिक वातावरण में आमूल-चूल सुधार आया है
उन्होंने अधिकारियों को निदेश दिया कि विद्यालयों का नियमित निरीक्षण करें विद्यार्थियों, अभिभावकों तथा शिक्षकों से संवाद स्थापित करें उनसे फीडबैक लें सरकार के उद्देश्यों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हेतु विशेष प्रयास करें उन्होंने कहा कि विद्यालयों का सफल संचालन तथा योजनाओं का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित करना सभी पदाधिकारियों का दायित्व है शिक्षा विभाग के जिला में पदस्थापित सभी पदाधिकारी सरकार के निदेशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करें विद्यालयों के संचालन में गुणात्मक परिवर्तन लाएँ विद्यालयों में साफ-सफाई, शौचालय एवं शुद्ध पेयजल की अच्छी व्यवस्था सुनिश्चित रहनी चाहिए जिलाधिकारी ने कहा कि कर्मियों एवं शिक्षकों के साथ-साथ सभी अधिकारी भी समय से कार्यालय आएँ तथा कर्तव्य पर मुस्तैद रहें
जिलाधिकारी द्वारा इस पर प्रसन्नता व्यक्त की गई कि गुणवतापूर्ण शिक्षा के तहत प्रोजेक्ट-आधारित लर्निंग (पीबीएल) में मुजफ्फरपुर जिला पूरे राज्य में प्रथम स्थान पर है इन्सपायर अवार्ड-मानक में भी मुजफ्फरपुर जिला ने देश भर में प्रथम स्थान प्राप्त किया था जिलाधिकारी ने शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों को आगे भी सरकार द्वारा निर्धारित विभिन्न मानको पर बेहतर-से-बेहतर प्रदर्शन करने के लिए तत्पर एवं प्रतिबद्ध रहने का निदेश दिया
आज की इस बैठक में जिलाधिकारी द्वारा पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की स्थिति की समीक्षा की गई तथा अद्यतन प्रगति का जायजा लिया गया जिले के शैक्षिक परिदृश्य, नामांकन, शिक्षकों की संख्या, विद्यालयों का निरीक्षण, सर्व शिक्षा अभियान, प्रधानमंत्री पोषण योजना के संचालन की स्थिति, खाद्यान्न उठाव, समग्र शिक्षा, शौचालय, छात्रवृत्ति, पोशाक, साईकिल, मेधावृत्ति योजना, समावेशी शिक्षा, शिक्षा का अधिकार अधिनियम का क्रियान्वयन, शिक्षक प्रशिक्षण, विद्यालयों में असैनिक कार्य सहित विभिन्न पहलुओं पर प्रगति की समीक्षा की
जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार के विशेष प्रयासों से शैक्षणिक वातावरण में कांफी सुधार आ रहा है जिला शिक्षा पदाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि हर विद्यार्थी को उत्कृष्ट सुविधा प्राप्त हो जिलाधिकारी ने कहा कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान वे स्वयं विद्यालयों का निरीक्षण करेंगे तथा यह देखेंगे कि विद्यार्थियों को गुणवतापूर्ण शिक्षा दी जा रही है या नहीं
यदि कोई शिथिलता या लापरवाही दिखाई पड़ा तो दोषी अधिकारियों के विरूद्ध जिम्मेदारी निर्धारित कर सख्त कार्रवाई करेंगे
जिलाधिकारी ने कहा कि जिला के वरीय पदाधिकारियों द्वारा एक-एक विद्यालय को गोद लिया जाएगा ये पदाधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि इन सभी विद्यालयों में सरकार के आदेश के अनुसार विद्यार्थियों को उत्कृष्ट सुविधा एवं गुणवतापूर्ण शिक्षा प्राप्त हो रही है
जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार द्वारा मुजफ्फरपुर जिला में 17 माॅडल स्कूल प्रारंभ किया गया है इसका सफल संचालन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है