मुजफ्फरपुर : हहस ग्रामीण विकास विभाग, बिहार के निर्देशानुसार विकसित भारत GRAMG अधिनियम, 2025 के प्रभावी क्रियान्वयन एवं पंचायत राज संस्थाओं को सशक्त एवं सक्षम बनाने के उद्देश्य से जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए), मुजफ्फरपुर के सभागार में आज दो दिवसीय पंच सम्मेलन का शुभारंभ किया गया
कार्यक्रम का उद्घाटन उप विकास आयुक्त, मुजफ्फरपुर द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में ग्राम पंचायतों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है
पंचायत प्रतिनिधि सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने की सबसे सशक्त कड़ी हैं
उन्होंने कहा कि विकसित भारत GRAMG अधिनियम, 2025 के प्रभावी क्रियान्वयन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में समावेशी विकास, सुशासन, जनभागीदारी तथा सतत आजीविका को नई गति मिलेगी
उप विकास आयुक्त ने पंचायत प्रतिनिधियों से योजनाओं के पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन, सामाजिक सहभागिता तथा जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया उन्होंने विकसित भारत GRAMG योजना के अंतर्गत स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन, आजीविका संवर्धन एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने से संबंधित विभिन्न प्रावधानों एवं रणनीतियों पर भी विस्तार से जानकारी दी तथा इस दिशा में पंचायतों की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करने का निर्देश दिया
सम्मेलन में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए पंचायत राज संस्थाओं के निर्वाचित प्रतिनिधियों, जिनमें मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य एवं अन्य जनप्रतिनिधि शामिल थे, को विकसित भारत GRAMG योजना के उद्देश्यों, विभिन्न प्रावधानों, अपेक्षित दायित्वों, कार्ययोजना एवं प्रभावी क्रियान्वयन की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई
प्रशिक्षण सत्र के दौरान मास्टर ट्रेनर के रूप में नामित प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारियों एवं अनुभवी मुखिया प्रतिनिधियों ने विभिन्न प्रशिक्षण मॉड्यूल पर क्रमबद्ध एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया प्रतिभागियों को ग्राम पंचायत स्तर पर योजना के सफल क्रियान्वयन, जनसहभागिता भभबढ़ाने, अभिलेख संधारण, पारदर्शिता, सामाजिक उत्तरदायित्व तथा प्रभावी निगरानी तंत्र से संबंधित महत्वपूर्ण पहलुओं से भी अवगत कराया गया
दो दिवसीय सम्मेलन का उद्देश्य पंचायत प्रतिनिधियों की क्षमता का विकास करते हुए उन्हें विकसित भारत GRAMG अधिनियम, 2025 के प्रावधानों से पूर्णतः परिचित कराना तथा ग्राम स्तर पर योजनाओं के प्रभावी, पारदर्शी एवं परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन के लिए सक्षम बनाना है
इस अवसर पर जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के निदेशक, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए बड़ी संख्या में पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे