संत गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित राज्यव्यापी जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा शुक्रवार को पटना के ज्ञान भवन में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम से प्रेषित पवित्र कलश मुजफ्फरपुर जिले के मालीघाट स्थित सरस्वती मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक कुमार एवं बीस सूत्री सदस्य फेंकू राम द्वारा लाया गया इस अवसर पर कलश यात्रा का मुजफ्फरपुर भारतीय जनता पार्टी के तुर्की मंडल, कुढ़नी मंडल तथा शहर के प्रवेश द्वार रामदयालु मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पवर्षा एवं जयघोष के साथ भव्य स्वागत किया गया इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने संत गुरु रविदास जी के समता, सामाजिक सद्भाव, मानवता, बंधुत्व एवं सामाजिक न्याय के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया
वक्ताओं ने कहा कि गुरु रविदास जी के विचार आज भी सामाजिक समरसता और समानता पर आधारित समाज के निर्माण के लिए अत्यंत प्रासंगिक हैं
कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने पवित्र कलश के दर्शन किए तथा गुरु रविदास जी के जीवन एवं उनके आदर्शों पर आधारित जन-जागरूकता कार्यक्रम में भाग लिया पूरे आयोजन का वातावरण श्रद्धा, भक्ति एवं सामाजिक समरसता के संदेश से ओत-प्रोत रहा
कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से पूर्व विधान पार्षद गीता कुमारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शंकर पासवान, अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष ओंकार पासवान, जिला उपाध्यक्ष अरविंद सिंह, जिला मंत्री परितोष कुमार सिंह, रामदयालु मंडल अध्यक्ष उत्पल रंजन, बीस सूत्री के सदस्य गण,नुनंदन कुमार सिंह, रुपेश भारतीय, राकेश रंजन, चुन्नू रजक, रविन्द्र प्रकाश गुप्ता, अमित पिंटू तथा जिला कला संस्कृति पदाधिकारी सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे