Wednesday, August 12 2026

साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता समय की माँग, पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को किया जागरूक

FIRSTLOOK BIHAR 09:15 AM बिहार

मुजफ्फरपुर : ललित नारायण मिश्र कॉलेज ऑफ बिजनेस मैनेजमेन्ट, मुजफ्फरपुर में मंगलवार को विद्यार्थियों, शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को साइबर अपराध से बचाव तथा साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को अपने सम्बोधन में साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने और धोखाधड़ी से बचाव के उपायों की जानकारियों दी



वर्तमान डिजिटल युग में इन्टरनेट, ऑनलाइन बैंकिंग, डिजिटल पेमेन्ट एवं सोशल मीडिया का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है



इसके साथ ही साइबर अपराध और ऑनलाइन धोखाधड़ी की घटनाएं भी बढ़ रही हैं ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति का साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक और सतर्क रहना आवश्यक है इन्हीं जानकारियों को साझा करने के लिए एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध के विभिन्न स्वरूपों की जानकारी देते हुए कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, पिन, पासवर्ड, बैंक खाते से सम्बन्धित जानकारी अथवा अन्य गोपनीय जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए संदिग्ध लिंक, ई-मेल और मेसेज पर क्लिक करने से भी बचना चाहिए डीएसपी हिमांशु कुमार ने विद्यार्थियों को साइबर फ्रॉड, फिशिंग, फर्जी कॉल, फिजिकल कॉल, सोशल मीडिया अपराध, डिजिटल एरैस्ट तथा ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी से बचने के उपाय बताये उन्होंने कहा कि साइबर अपराध की स्थिति में घबराने के वजाय तत्काल सम्बन्धित बैंक एवं पुलिस को सूचना देना चाहिये

महाविद्यालय के निदेशक डा. मनीष कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें सुरक्षित एवं जिम्मेदार डिजिटल नागरिक बनाना भी शिक्षण संस्थान की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों एवं संस्थान के कर्मचारियों को साइबर अपराधों के प्रति सचेत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं

कार्यक्रम के दौरान शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने भी साइबर सुरक्षा से सम्बन्धित विभिन्न विषयों पर जानकारी प्राप्त की तथा अधिकारियों से आवश्यक सुझाव लिये

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य रहा- सतर्क रहें, सुरक्षित रहें और जिम्मेदारी के साथ डिजिटल तकनीक का उपयोग करें

Related Post