मुजफ्फरपुर : देश के स्वतंत्रता की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर लंगट सिंह कॉलेज में शनिवार को पारंपरिक हर्ष व उल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस पर्व मनाया गया प्राचार्या प्रो. कनुप्रिया ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद स्मृति पार्क में ध्वजारोहण किया इस अवसर पर उन्होंने कॉलेज परिसर में अवस्थित महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की
अपने संबोधन में प्रो. कनुप्रिया ने कहा कि आजादी असंख्य देशवासियों के त्याग, संघर्ष और सपनों की यात्रा है
उन्होंने कहा कि आज का विद्यार्थी वर्ग ही आने वाले भारत की दिशा तय करेगा, इसलिए शिक्षा को केवल डिग्री तक सीमित न रखकर उसे चरित्र-निर्माण और राष्ट्र-निर्माण का माध्यम बनाना होगा
उन्होंने कहा कि हम सभी राष्ट्र के प्रति सच्ची आस्था रखते हुए इस पर्व को मनाएं प्रत्येक व्यक्ति अपने कर्तव्य एवम दायित्वों का निर्वहन करें तथा समाज में शिक्षा एवं संस्कारों को प्रचारित तथा प्रसारित करने में अपना योगदान दें उन्होंने कहा कि आज स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर हम सब संकल्प ले की सब लोग मिल जुलकर आनेवाली पीढ़ी के स्वर्णिम भविष्य के निर्माण में नए जोश और समर्पण से अपना योगदान देंगे और महाविद्यालय के उच्च शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने में अपना सहयोग देंगे उन्होंने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि सामूहिक प्रयास से महाविद्यालय शैक्षणिक उत्कृष्टता के नए मानक स्थापित करने में सफल होगा
ध्वजारोहण के पश्चात कॉलेज की सांस्कृतिक टीम ने संगीत विभाग के साथ ऑडिटोरियम में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांध दिया कॉलेज की एनसीसी टीम ने भव्य परेड प्रस्तुत कर प्राचार्या को सलामी दी इस अवसर पर कॉलेज के शिक्षक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे