Sunday, August 16 2026

चेतन साधन आईटीआई में स्वतंत्रता दिवस पर कौशल विकास एवं आत्मनिर्भरता का संकल्प

FIRSTLOOK BIHAR 02:29 AM बिहार

चेतन साधन आईटीआई में देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को हर्षोल्लास एवं राष्ट्रभक्ति के माहौल में ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया इस दौरान संस्थान परिसर देशभक्ति के रंग में पूरी तरह सराबोर नजर आया

इस अवसर पर डॉ. नवीन कुमार ने कहा कि आजादी के 80 वर्षों की यह यात्रा हमें यह सोचने का अवसर देती है कि आने वाली पीढ़ी को किस दिशा में आगे बढ़ाया जाए



उन्होंने कहा कि आज के दौर में केवल डिग्री या प्रमाणपत्र पर्याप्त नहीं, बल्कि व्यावहारिक कौशल ही युवाओं को वास्तविक आत्मनिर्भरता की ओर ले जा सकता है



उन्होंने कहा, हम स्किल डेवलपमेंट और एंटरप्रेन्योरशिप की दिशा में और और गुणवत्ता देंगे, ताकि हमारे संस्थान से प्रशिक्षित हर विद्यार्थी न केवल नौकरी की तलाश में भटके, बल्कि स्वयं रोजगार सृजन करने में भी सक्षम बने

डॉ. नवीन ने आगे कहा कि तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है चेतन साधन भारत सरकार एवं बिहार सरकार की कौशल विकास योजनाओं को कुशल युवा प्रोग्राम एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के माध्यम से पूरी तरह क्रियान्वित कर रहा है, जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों को निःशुल्क तकनीकी एवं कौशल प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है मौके पर विजय कुमार, सरोज कुमार, भारतेंदु कुमार, सचिन कुमार चन्द्रशेखर कुमार, पवित्र सहनी सहित अन्य मौजूद रहे



Related Post