मुजफ्फरपुर : 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अमर शहीद बैकुंठ शुक्ल बस स्टैंड गोलंबर पार्क स्मारक स्थल स्मृति समारोह समिति, मुजफ्फरपुर के तत्वावधान में शनिवार को बैरिया गोलंबर स्थित शहीद बैकुंठ शुक्ल स्मारक स्थल पर भव्य झंडोत्तोलन समारोह आयोजित किया गया समारोह में प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. राजेश कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया इस दौरान स्मारक समिति के संस्थापक सचिव अरुण कुमार शुक्ला, अध्यक्ष डॉ. भगवान लाल सहनी, स्वागताध्यक्ष सह सहारा इंडिया परिवार के मंडल प्रमुख राजीव कुमार मिश्रा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे
ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान ‘जन-गण-मन’ और राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया गया
उपस्थित लोगों ने अमर शहीद बैकुंठ शुक्ल की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी
वरिष्ठ अधिवक्ता देवेंद्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के वीर सपूतों के त्याग, तपस्या और बलिदान को स्मरण करने का अवसर है वक्ताओं ने ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्षों के गौरवशाली इतिहास पर भी प्रकाश डाला तथा युवा पीढ़ी से स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों एवं राष्ट्रभक्ति की भावना से प्रेरणा लेने का आह्वान किया
समारोह में सेवानिवृत्त एडीएम सह गरीबनाथ मंदिर के ट्रस्टी अखिलेश्वर प्रसाद शुक्ला, शंभू शरण सिंह, रामचंद्र प्रसाद सिंह, संजय कुमार सिंह, जनार्दन ठाकुर (कांटी), प्रमोद कुमार पांडेय, बसंत कुमार चौधरी, हर्षवर्धन ठाकुर, अजय कुमार शर्मा, सुबोध शुक्ला, मनीष कुमार शुक्ला, प्रफुल्ल शुक्ला, सन्नी पंजीयार, पंकज श्रीवास्तव, कैलाश चौधरी, डॉ. मिंटू शर्मा, श्रीमती कंचन गुप्ता, सहारा परिवार के विनायक प्रसाद, नीरज कुमार, मनोज कुमार सिन्हा एवं वरिष्ठ पत्रकार राजीव कुमार सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, अधिवक्ता, शिक्षक, छात्र, समाजसेवी तथा सहारा इंडिया परिवार के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे