Tuesday, August 18 2026

मुख्यमंत्री से मिले कांटी विधायक, नहरों की बदहाली दूर कर खेतों तक पानी पहुंचाने की मांग

FIRSTLOOK BIHAR 02:49 AM बिहार

गन्ना किसानों के लिए मड़वन में चीनी मिल खोलने का निर्णय जल्द लागू करने पर भी जोर

पटना/मुजफ्फरपुर : पूर्व मंत्री व कांटी विधायक ई.अजीत कुमार ने सोमवार को पटना स्थित मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सरकारी आवास ‘लोक सेवक आवास’ में मुलाकात कर कांटी क्षेत्र की बदहाल नहर व्यवस्था को सुदृढ़ करने व किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने की मांग की विधायक ने मुख्यमंत्री को वीरपुर एवं रामदयालु वितरणी समेत करीब एक दर्जन उप-वितरणियों की जर्जर स्थिति से अवगत कराया विधायक ने कहा कि नहरों की स्थिति ठीक नहीं होने के कारण किसानों, विशेषकर गन्ना उत्पादकों, को सिंचाई के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है



उन्होंने मुख्यमंत्री से नहरों का जीर्णोद्धार कराकर नियमित रूप से खेतों तक पानी पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का आग्रह किया



उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री के भरोसे कांटी क्षेत्र के मतदाताओं को विश्वास दिला चुके हैं कि अगले एक वर्ष में किसानों के खेतों तक नहर का पानी पहुंचाया जाएगा विधायक की बात सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया

मड़वन में चीनी मिल खुलने से गन्ना किसानों को मिलेगा बड़ा लाभ विधायक ने मड़वन प्रखंड में नया चीनी मिल खोलने के सरकार के निर्णय को शीघ्र अमलीजामा पहनाने की भी मांग की उन्होंने कहा कि गन्ना किसानों के हित में मड़वन में चीनी मिल की स्थापना बेहद जरूरी है इससे किसानों को गन्ना बेचने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा और क्षेत्र में गन्ना उत्पादन को भी बढ़ावा मिलेगा विदित हो कि करीब दो माह पूर्व गन्ना विभाग ने मड़वन में नया चीनी मिल खोलने के लिए 50 से 100 एकड़ जमीन चिह्नित करने को लेकर अंचल अधिकारी को पत्र भेजा था



Related Post