Friday, August 21 2026

योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जनसमस्याओं के त्वरित निष्पादन को लेकर जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश

FIRSTLOOK BIHAR 15:42 PM बिहार

आम–आवाम के समस्याओं के निष्पादन के मद्देनजर पूरी संवेदनशीलता के साथ करें दायित्व का निर्वहन–जिलाधिकारी

जिलाधिकारी सीतामढ़ी, तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में आज समाहरणालय स्थित विमर्श सभा कक्ष में विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई बैठक में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे सभी अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे





बैठक में जिलाधिकारी ने सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं, नीतियों एवं कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए सभी पदाधिकारियों को पूरी गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया



उन्होंने कहा कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता एवं तय मानकों के अनुरूप सुनिश्चित किए जाएं साथ ही आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही

जिलाधिकारी ने सहयोग शिविर के व्यापक प्रचार-प्रसार का निर्देश देते हुए कहा कि अधिक से अधिक लोगों तक इसकी जानकारी पहुंचाई जाए, ताकि ज्यादा संख्या में आवेदन प्राप्त हो सकें उन्होंने प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध तरीके से डिजिटलीकरण एवं निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित नोडल पदाधिकारी एवं संबंधित अन्य अधिकारियों को दिया

बैठक के दौरान विद्यार्थी सहयोग पोर्टल के बारे में चर्चा करते हुए जिलाधिकारी ने पोर्टल का सघन प्रचार-प्रसार कराने का निर्देश दिया, ताकि अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं इसका लाभ उठा सकें और स्कूलों एवं छात्रावासों से संबंधित समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित हो सके उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा विद्यालयों एवं छात्रावासों की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से 25 अगस्त से विद्यार्थी सहयोग अभियान शुरू करने का निर्णय लिया गया है

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना एवं कुटीर ज्योति योजना की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने विद्युत कार्यपालक अभियंता को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए उन्होंने कुटीर ज्योति योजना के निर्धारित लक्ष्य को समय-सीमा के भीतर पूरा करने पर विशेष जोर दिया

राशन कार्ड निर्माण की समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी ने लंबित आवेदनों के ई-केवाईसी, ऑनलाइन एंट्री एवं राशन कार्ड जनरेशन की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया

वहीं, फार्मर रजिस्ट्रेशन की समीक्षा करते हुए लंबित आवेदनों का हर हाल में रविवार तक निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा राजस्व मामलों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने परिमार्जन से संबंधित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया उन्होंने स्पष्ट किया कि परिमार्जन में 15 दिनों से अधिक पुराने मामले लंबित नहीं रहने चाहिए साथ ही ऑनलाइन म्यूटेशन, दाखिल-खारिज, परिमार्जन सहित राजस्व से जुड़े अन्य मामलों के निष्पादन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक विलंब को गंभीरता से लिया जाएगा

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहित से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता, जवाबदेही एवं तत्परता के साथ कार्य करते हुए सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना सुनिश्चित करें

बैठक में अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन बृजकिशोर पांडे, एडीएम विभागीय जांच,वरीय उप समाहर्ता अमूल्य रत्न,वरीय उप समाहर्ता मो इस्लाम ,डीपीआरओ कमल सिंह सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे

Related Post