Friday, August 21 2026

नए जिलाधिकारी श्री तनय सुल्तानिया ने ग्रहण किया पदभार, पुनौरा धाम पहुंचकर की पूजा-अर्चना

FIRSTLOOK BIHAR 15:47 PM बिहार

सीतामढ़ी के नवपदस्थापित जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने आज जिलाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण किया पदभार ग्रहण करने के पश्चात उन्होंने जिले के प्रमुख धार्मिक एवं आस्था के केंद्र पुनौरा धाम पहुंचकर माता जानकी मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना की

जिलाधिकारी ने पुनौरा धाम मंदिर एवं परिसर के समग्र विकास से संबंधित कराए जा रहे विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों से कार्यों की प्रगति एवं स्थिति की जानकारी ली



उन्होंने परिसर के समग्र विकास से जुड़े कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराने पर जोर दिया



इस अवसर पर निवर्तमान जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय भी उपस्थित रहे स्थानांतरण के बाद जिले से विदाई से पूर्व उन्होंने भी पुनौरा धाम पहुंचकर माता जानकी का दर्शन एवं पूजा-अर्चना की मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी आनंद कुमार, sdc अमूल्य रत्न, sdc मो इस्लाम,डीपीआरओ कमल सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे



Related Post