श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग, उपश्रमायुक्त का कार्यायल, तिरहुत प्रमंडल मुजफ्फरपुर के सभागार में विश्वकर्मा पूजा के अवसर श्रम कल्याण दिवस 2026 का आयोजन उपश्रमायुक्त की उपस्थिति में की गई कर्यक्रम में सहायक श्रमायुक्त ,श्रम अधीक्षक , उपनिदेशक नियोजन पदाधिकारी, जिला नियोजन पदाधिकारी, कारखाना निरीक्षक पदाधिकारी,सभी श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, उपश्रमायुक्त कार्यालय के सभी कर्मी गण, अलग अलग गैर सरकारी संगठन के प्रतिनिधि, श्रमिक संगठन के प्रतिनिधि एवं मुजफ्फरपुर जिला के अलग अलग जगहों से आये हुए श्रमिक गण भाग लिये कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया
एवं मंच का संचालन वरुण कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी द्वारा किया गया
उपस्थित पदाधिकारी द्वारा बारी बारी से श्रमिकों के समाज एवं देश के विकास में उनके योगदान, महत्त्व की सराहना करते हुये सरकार द्वारा या कानून के तहत जो श्रमिकों के लिए कल्याण से संबंधित नियमों, योजनाएं या उनके अधिकार से जुड़ी मुख्य बातों को साझा करने का प्रयास किया गयासाथ साथ बाल श्रम निषेध है और बाल श्रम रोकथाम के लिए क्या क्या करने की जरूरत है इस पर भी उपस्थित सभी वक्ताओं द्वारा बारीकी से मुख्य मुख्य बिंदु पर जानकारी को साझा करने का प्रयास किया गया इसी क्रम में निर्देश संस्था के प्रतिनिधि द्वारा भी निर्देश संस्था द्वारा बच्चों के संरक्षण के लिए किए गए कार्य को साझा किया गया एवं वर्तमान में किस प्रकार जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन परियोजना अंतर्गत बच्चों के संरक्षण के लिए बाल तस्करी,बाल विवाह जैसे गंभीर मुद्दो पर रोक थाम के लिए जिला से लेकर पंचायत स्तर पर स्टेक होल्डर के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य कर रही साझा करने का प्रयास किया गया आज के कर्यक्रम में बाल मजदूरी रोक थाम के लिए उपस्थित सभी सदस्यों को शपथ भी दिलाई गई कार्यक्रम के अंत में आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी का सराहनीय सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापन करते हुये कार्यक्रम की समाप्ति की गई