Thursday, May 21 2026

कटरमाला सहयोग शिविर में 61 शिकायतें प्राप्त, आयुक्त ने त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश

FIRSTLOOK BIHAR 08:06 AM देश

वैशाली जिले के गोरौल प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत राज कटरमाला स्थित सर्वोदय पुस्तकालय भवन में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया शिविर का निरीक्षण तिरहुत प्रमंडल आयुक्त, डीआईजी मुजफ्फरपुर , अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन वैशाली तथा अनुमंडल पदाधिकारी महुआ की मौजूदगी में किया गया अधिकारियों ने शिविर में लगाए गए विभिन्न विभागों के काउंटरों का निरीक्षण कर प्राप्त शिकायतों एवं उनके निष्पादन की स्थिति की जानकारी ली



शिविर में आम नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित कुल 61 आवेदन प्राप्त हुए



इनमें से 17 आवेदनों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया, जबकि शेष 44 आवेदनों को विभागवार संबंधित पदाधिकारियों के पास त्वरित कार्रवाई के लिए भेजा गया है सभी लंबित आवेदन प्रक्रियाधीन हैं और निर्धारित समय सीमा के भीतर उनका समाधान सुनिश्चित किया जाएगा निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सहयोग शिविर का उद्देश्य केवल आवेदन प्राप्त करना नहीं, बल्कि लोगों की समस्याओं का शीघ्र एवं प्रभावी समाधान करना है उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को लंबित मामलों का जल्द निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया आयुक्त ने कहा कि किसी भी आवेदक को अनावश्यक रूप से कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़े, इसके लिए प्रशासन पूरी गंभीरता से कार्य करे प्रशासन द्वारा जानकारी दी गई कि कटरमाला में प्राप्त आवेदनों के निष्पादन को लेकर विशेष व्यवस्था की गई है इसके तहत आगामी रविवार को चयनित स्थल पर अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहेंगे और लंबित आवेदनों के निष्पादन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि सहयोग शिविर के माध्यम से आम लोगों को समयबद्ध एवं पारदर्शी सेवा उपलब्ध कराई जाएगी



Related Post