Friday, August 21 2026

पदाधिकारियों को विधि-व्यवस्था संधारण हेतु मिशन मोड में कार्रवाई करने का आयुक्त ने दिया निर्देश

FIRSTLOOK BIHAR 15:34 PM देश

मुजफ्फरपुर : आयुक्त, तिरहुत प्रमंडल, मुजफ्फरपुर गिरिवर दयाल सिंह ने कहा है कि विधि-व्यवस्था संधारण से कोई समझौता नहीं किया जा सकता है सभी अनुमंडल पदाधिकारी इसके प्रति सजग, तत्पर एवं प्रतिबद्ध रहें वे आज आयुक्त कार्यालय स्थित सभाकक्ष में इस विषय पर वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग से आयोजित प्रमंडल-स्तरीय एक बैठक में सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे



इस दौरान उन्होंने जन वितरण प्रणाली, राजस्व, परिवाद निवारण एवं अन्य बिंदुओं पर भी विस्तृत समीक्षा की एवं अद्यतन स्थिति का जायज़ा लिया



प्रमंडलीय आयुक्त ने अधिकारियों को अपने अधीनस्थ कार्यालयों का नियमित रूप से औचक एवं शेड्यूल्ड निरीक्षण करने का निर्देश दिया ताकि कार्य-संस्कृति सुदृढ़ रहे

आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि आम जनता को दैनिक जीवन में कोई असुविधा न हो इसके लिए सजग रहें उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा दिए गए दिशा-निदेशों का अक्षरशः अनुपालन करते हुए सात निश्चय-3 के सातवें निश्चय ‘सबका सम्मान, जीवन आसान (ईज ऑफ लिविंग) के तहत लोगों के दैनिक जीवन में आने वाली कठिनाइयों को कम करने तथा उन्हें गरिमामय जीवन यापन करने हेतु बेहतरीन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सहयोग शिविरों का आयोजन किया जा रहा है उन्होंने पदाधिकारियों को सहयोग पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण ढंग से निष्पादन करने का निदेश दिया पदाधिकारियों को निर्देशित करते हुए आयुक्त ने कहा कि पारदर्शिता, उत्तरदायित्व एवं संवेदनशीलता के साथ आप सभी लोक शिकायतों का निवारण करें केवल निष्पादन से काम नहीं चलेगा जनता की संतुष्टि अनिवार्य है आप सभी पदाधिकारी इसे सुनिश्चित करें

प्रमंडलीय आयुक्त ने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को विधि-व्यवस्था संधारण पर विशेष ध्यान देने का निदेश दिया

उन्होंने पदाधिकारियों को निदेश दिया कि विधि-व्यवस्था संधारण हेतु मिशन मोड में कार्रवाई करें सभी स्टेकहोल्डर्स के बीच सार्थक समन्वय एवं सुदृढ़ संवाद क़ायम रखें उन्होंने निदेश दिया कि राजस्व से संबंधित पदाधिकारी भूमि विवादों के प्रभावी निष्पादन के लिए सूक्ष्मतम स्तर पर निगरानी करें भूमि से संबंधित किसी भी विवाद का रूपांतरण विधि-व्यवस्था की समस्या में न हो इसे सुनिश्चित करें

आयुक्त ने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को खाद्यान्न का ससमय उठाव एवं वितरण सुनिश्चित कराने का निदेश दिया लाभुकों तक ससमय खाद्यान्न पहुँचाने के लिए तत्परतापूर्वक कार्य करने का निदेश दिया गया सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में आपूर्ति संबंधी मामलों का पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व के साथ अनुश्रवण करने का निदेश दिया गया प्रमंडलीय आयुक्त ने अधिकारियों को प्रावधानों के अनुसार जनवितरण प्रणाली की दुकानों की नियमित जाँच, छापामारी एवं अनियमितता पाए जाने पर प्रभावी ढंग से विधिवत कार्रवाई करने का निदेश दिया

उन्होंने कहा कि पदाधिकारीगण यह सुनिश्चित करें कि पीडीएस दुकानों द्वारा लाभुकों को निर्धारित मात्रा में अनाज उपलब्ध कराया जाए इसका उल्लंघन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

आयुक्त ने कहा कि भूमि विवादों का प्रभावी निष्पादन एवं अनुश्रवण आवश्यक है संबंधित पदाधिकारी- थानाध्यक्ष, अंचलाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी- उच्च प्राथमिकता के आधार पर इसका समाधान करें इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता, लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी

Related Post