Friday, August 21 2026

FIRSTLOOK BIHAR 15:36 PM देश

प्रमंडलीय आयुक्त ने की बिहार विधान परिषद के तिरहुत स्नातक/शिक्षक निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा

मुजफ्फरपुर : आयुक्त, तिरहुत प्रमंडल, मुजफ्फरपुर गिरिवर दयाल सिंह की अध्यक्षता में बिहार विधान परिषद के तिरहुत स्नातक/शिक्षक निर्वाचन से संबंधित समीक्षात्मक बैठक का आयोजन हुआ इसमें निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा की गयी तथा अद्यतन स्थिति का जायजा लिया गया प्रमंडलीय आयुक्त ने कहा कि माह सितम्बर, 2026 में स्नातक/शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारंभ होना संभावित है



उन्होंने कहा कि प्रक्रिया प्रारंभ होने के पूर्व प्रकाशित निर्वाचक सूची के संबंध में सतत प्रक्रिया के तहत प्रावधानों एवं निर्वाचन विभाग से प्राप्त निर्देश के आलोक में कार्रवाई किया जाना आवश्यक है




प्रमंडलीय आयुक्त-सह- निर्वाची पदाधिकारी ने मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर एवं वैशाली के जिला पदाधिकारियों, जो इस निर्वाचन के सहायक निर्वाची पदाधिकारी भी हैं, को निदेश दिया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरश: अनुपालन करते हुए निर्वाचन की समुचित तैयारी सुनिश्चित करें उन्होंने अधिकारियों को निदेश दिया कि सतत प्रक्रिया के तहत स्नातक/शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक सूची हेतु विभिन्न प्रपत्रों में प्राप्त आवेदनों की मतदान केन्द्रवार समीक्षा करें तथा इससे संबंधित प्रतिवेदन उपलब्ध करायें सतत प्रक्रिया के तहत प्राप्त आवेदनों का ईआरएमएस पोर्टल पर डिजिटलीकरण एवं निष्पादन हेतु सभी प्रारंभिक तैयारी पूर्ण करना सुनिश्चित करें
प्रमंडलीय आयुक्त ने अधिकारियों को आदेश दिया कि मतदाता सूची के संबंध में जो भी परिवाद प्राप्त हुआ है उसका विधिवत जाॅच कर निष्पादन करें उन्होंने निदेश दिया कि निर्वाचन के हर पहलू यथा नामांकन, मतदान, मतगणना इत्यादि के बारे में सभी संबंधित अधिकारियों को समुचित प्रशिक्षण दें ताकि निर्वाचन आयोग के निदेशों का त्रुटिहीन ढ़ंग से सम्यक अनुपालन सुनिश्चित किया जा सके
इस बैठक में आयुक्त के साथ जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिलाधिकारी, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, शिवहर, सभी सहायक निर्वाचक निबंधक पदाधिकारी एवं अन्य भी उपस्थित थे



Related Post