Sunday, September 06 2026

बाल विवाह के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र का वैश्विक दिवस जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन के असाधारण प्रयासों को मान्यता

FIRSTLOOK BIHAR 01:54 AM देश

मुजफ्फरपुर : बाल विवाह के खिलाफ जमीनी अभियान चला रहे (निर्देश) ने संयुक्त राष्ट्र के 27 नवंबर को बाल विवाह, कम उम्र और जबरन विवाह की समाप्ति के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित करने के ऐतिहासिक कदम का स्वागत किया है संगठन ने कहा कि यह सरकार व प्रशासन के सहयोग से देश में बाल विवाह के खिलाफ अभियान चला रहे नागरिक समाज संगठनों के देश के सबसे बड़े नेटवर्क जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन (जेआरसी) के अथक और असाधारण प्रयासों को वैश्विक मान्यता है संगठन (निर्देश) जेआरसी का एक सहयोगी संगठन है



जेआरसी लंबे समय से इस दिवस की मांग कर रहा था





शिक्षक दिवस पर हुए एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए (निर्देश) के निदेशक (बिनोद कुमार) ने कहा कि भारत से उठी आवाज आज पूरी दुनिया का संकल्प बन गई है उन्हें खुशी है कि आज उनके प्रयासों को वैश्विक मान्यता मिली है साथ ही यह पूरे भारत के लिए भी गर्व का विषय है, क्योंकि संयुक्त राष्ट्र ने बाल विवाह के खिलाफ वैश्विक दिवस के लिए 27 नवंबर की तारीख चुनी 2024 में इसी दिन भारत सरकार ने जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन जैसे नागरिक समाज संगठनों को साथ लेकर बाल विवाह मुक्त भारत अभियान की शुरुआत की थी लेकिन यह जश्न मनाकर रुक जाने का क्षण नहीं है संयुक्त राष्ट्र की घोषणा ने हमें गौरव दिया है अब हमारी जिम्मेदारी है कि दुनिया के हर बच्चे को बाल विवाह मुक्त बचपन भी मिले हमारे सामने इस संकल्प को जमीन पर उतारने की चुनौती भी है जब तक जिले के किसी गांव का एक भी बच्चा बाल विवाह के डर में जी रहा है, तब तक हमारी लड़ाई अधूरी है

इस मौके पर उन्होंने कहा कि (मुजफ्फरपुर जिले) में हमने सरकार व प्रशासन के साथ मिलकर कानूनी हस्तक्षेपों से बाल विवाह रुकवाए हैं

उन्होंने आगे कहा, हम जानते हैं कि सिर्फ कानून से ही बाल विवाह की पूरी तरह रोकथाम संभव नहीं होगी इसलिए हमने बड़े पैमाने पर स्कूलों, पंचायतों, गांवों में जागरुकता अभियान चलाया है लोगों को बाल विवाह के खिलाफ शपथ दिलाई है साथ ही बाल विवाह के लिहाज से संवेदनशील आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सरकारी योजनाओं से जोड़ा गया है और पढ़ाई छोड़ चुके बच्चों का दोबारा स्कूलों में दाखिला कराया है इसके अलावा बाल विवाह के खिलाफ मुहिम में धर्मगुरुओं व शिक्षकों को जोड़कर हमने इसे सही मायने में जन अभियान बनाया है जिसकी गूंज संयुक्त राष्ट्र तक सुनाई दे रही है

जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन के संस्थापक भुवन ऋभु ने बाल विवाह के खात्मे के लिए एक अलग अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित करने की पहल की थी मार्च 2026 में संयुक्त राष्ट्र में भुवन ऋभु ने अपने संबोधन के दौरान खड़े वैश्विक जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन के संस्थापक भुवन ऋभु ने बाल विवाह के खात्मे के लिए एक अलग अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित करने की पहल की थी

मार्च 2026 में संयुक्त राष्ट्र में भुवन ऋभु ने अपने संबोधन के दौरान खड़े वैश्विक नेताओं की मौजूदगी में एक बार फिर बाल विवाह के खिलाफ एक अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित करने के लिए प्रस्ताव लाने की बात कही तब अफ्रीकी देश सिएरा लियोन की फर्स्ट लेडी डॉ. फातिमा मादा बायी भी मौजूद थी, जिन्होंने इस पहल का समर्थन किया इसके बाद सिएरा लियोन ने भारत सहित 67 देशों के अनुमोदन वाला प्रस्ताव संयुक्त राष्ट्र महासभा में पेश किया, जिसमें 27 नवंबर को बाल विवाह समाप्त करने के लिए समर्पित वैश्विक दिवस घोषित करने की बात थी 4 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र ने इस प्रस्ताव को पारित कर दिया

भारत में जेआरसी अपने सहयोगी संगठनों के साथ देश के सभी 782 जिलों में समर्पित विवाह के खिलाफ अभियान चला रहा है

Related Post