मुजफ्फरपुर : केंद्र सरकार द्वारा लाए गए जातिगत जनगणना के प्रारूप को कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता चित्रा बाथम ने ओबीसी समाज के साथ छलावा करार दिया शनिवार को बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय, तिलक मैदान में केन्द्र सरकार पर हल्ला-बोलते हुये कहा कि सरकार के प्रारूप के 10वें कॉलम से स्पष्ट होता है कि मोदी सरकार जातिगत जनगणना से बचने का प्रयास कर रही है
चित्रा बाथम ने कहा कि इस विकल्प में जाति के लिए खुला विकल्प दिया गया है
इसमें कई जातियों की उपजातियां और गोत्र शामिल हैं
इससे जातियों की वास्तविक और सटीक गणना में कठिनाई होगी उन्होंने कहा कि यदि सही आंकड़े सामने नहीं आएंगे तो सरकार संसाधनों और योजनाओं का उचित एवं न्यायपूर्ण बंटवारा भी नहीं कर पाएगी
उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राजनीतिक लाभ और वोट बैंक की राजनीति के लिए अपनी जाति को ओबीसी वर्ग से जोड़कर समाज को भ्रमित किया और अब एक बार फिर मुखौटे के पीछे छिपकर ओबीसी समाज को धोखा देने का प्रयास किया जा रहा है
बाथम ने कहा कि कांग्रेस ओबीसी समाज के साथ किसी भी तरह का धोखा नहीं होने देगी पार्टी के नेता राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पत्र लिखकर सरकार को जातिगत जनगणना के प्रारूप में आवश्यक सुधार करने की मांग की है
उन्होंने कहा कि यदि सरकार इसके बावजूद प्रारूप में बदलाव नहीं करती है तो राहुल गांधी सामाजिक न्याय की इस लड़ाई को सदन से लेकर सड़क तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं
प्रेसवार्ता में पूर्व नगर विधायक विजेंद्र चौधरी, जिला प्रवक्ता समीर कुमार, मो. आमिर, विकास टुल्लु, मोजक्कीर रहमान,आकाश चन्द्र, प्रभात चन्द्र, कुणाल सहाय, गोपाल मिश्र, प्रदीप कुमार, डॉ. अभिषेक सहित अन्य कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे